लंबे वक्त के लिए लॉकडाउन की आशंका के चलते मुंबई से फिर घर लौट रहे प्रवासी, बिहार व यूपी के मजदूरों की संख्या अधिक

By भाषा | Updated: April 11, 2021 15:06 IST2021-04-11T15:02:47+5:302021-04-11T15:06:16+5:30

प्रवासी कामगारों की गाड़ियां रविवार को इंदौर के बायपास रोड से गुजरीं, तब मध्यप्रदेश में कोविड-19 से सबसे ज्यादा प्रभावित शहर में महामारी के प्रकोप के कारण सप्ताहांत का लॉकडाउन लागू था।

Migrant workers returning home from Mumbai due to long-term fears of lockdown | लंबे वक्त के लिए लॉकडाउन की आशंका के चलते मुंबई से फिर घर लौट रहे प्रवासी, बिहार व यूपी के मजदूरों की संख्या अधिक

लॉकडाउन के डर से घर लौटते मजदूर (फाइल फोटो पिछले लॉकडाउन की है)

Highlightsचश्मदीदों ने रविवार को बताया कि ये कामगार मुंबई को आगरा से जोड़ने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक-तीन के जरिये घर लौट रहे हैं।पहले राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन के दौरान यहां करीब 30 किलोमीटर लम्बे बायपास पर हजारों प्रवासी कामगार नजर आए थे।

इंदौर: कोरोना वायरस संक्रमण के दिनों-दिन बढ़ते प्रकोप को देखते हुए मुंबई में लंबे वक्त के लिए लॉकडाउन लागू होने की आशंका के चलते बड़ी तादाद में प्रवासी कामगार अपने मूल निवास स्थानों की ओर रवाना हो रहे हैं।

चश्मदीदों ने रविवार को बताया कि ये कामगार मुंबई को आगरा से जोड़ने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक-तीन के जरिये घर लौट रहे हैं जिनमें सबसे बड़ी तादाद उत्तर प्रदेश और बिहार के लोगों की है। यह राजमार्ग मध्यप्रदेश से होकर गुजरता है।

मेहनतकशों द्वारा मायानगरी से पलायन के इन दृश्यों ने पिछले साल की यादें ताजा कर दी हैं, जब महामारी की रोकथाम के लिए लागू पहले राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन के दौरान यहां करीब 30 किलोमीटर लम्बे बायपास पर हजारों प्रवासी कामगार नजर आए थे। चश्मदीदों के मुताबिक साल भर के अंतराल के बाद प्रवासी कामगारों की गाड़ियां बायपास रोड पर एक बार दिखाई दे रही हैं।

इनमें मोटरसाइकिल से लेकर मिनी ट्रक और काले व पीले रंग के ऑटो रिक्शे शामिल हैं। अपने ऑटो रिक्शे से मुंबई से उत्तर प्रदेश के बलिया जा रहे रामशरण सिंह (40) ने यहां "पीटीआई-भाषा" को बताया, "मुंबई में कोरोना वायरस संक्रमण बुरी तरह बढ़ रहा है। पिछले साल की तरह इस बार भी लम्बा लॉकडाउन लग गया तो वहां हमारे लिए रोजी-रोटी का संकट हो जाएगा।

इसलिए हम घर लौट रहे हैं।" मोटरसाइकिल से बिहार के भोजपुर जिले स्थित अपने घर लौट रहे मोहम्मद शादाब (25) मुंबई के एक रेस्तरां में काम करते हैं। उन्होंने बताया, "मैं जल्द से जल्द घर पहुंचना चाहता हूं। महामारी के हालात सुधरने पर ही मैं मुंबई लौटने के बारे में सोचूंगा। वरना बिहार में ही कोई छोटा-मोटा काम करूंगा।"

प्रवासी कामगारों की गाड़ियां रविवार को इंदौर के बायपास रोड से गुजरीं, तब मध्यप्रदेश में कोविड-19 से सबसे ज्यादा प्रभावित शहर में महामारी के प्रकोप के कारण सप्ताहांत का लॉकडाउन लागू था। बढ़ते संक्रमण के कारण प्रदेश सरकार ने इस लॉकडाउन को 19 अप्रैल की सुबह छह बजे तक बढ़ाने का फैसला किया है। हालांकि, यातायात पुलिस के अफसरों ने बताया कि बायपास रोड पर अंतरराज्यीय परिवहन को लेकर कोई रोक नहीं है। 

Web Title: Migrant workers returning home from Mumbai due to long-term fears of lockdown

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे