लाइव न्यूज़ :

मतदान से एक दिन पहले कश्‍मीर में प्रवासी श्रमिक की गोली मार कर हत्‍या, पुंछ में तीन आईईडी बरामद

By सुरेश एस डुग्गर | Updated: April 17, 2024 21:50 IST

दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले के बिजबिहाड़ा इलाके में बुधवार शाम संदिग्ध आतंकवादियों ने एक गैर-स्थानीय व्यक्ति पर गोलीबारी की। जिसकी बाद में मौत हो गई।

Open in App
ठळक मुद्देएक प्रवासी श्रमिक की गोली मार कर हत्‍या दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले के बिजबिहाड़ा इलाके में घटनापहचान बिहार निवासी शंकर शाह के पुत्र राजा शाह के रूप में की गई

जम्‍मू: प्रदेश में मतदान से एक दिन पूर्व आतंकी हमले में एक प्रवासी श्रमिक की गोली मार कर हत्‍या कर दी गई। जबकि पुंछ में तीन आईईडी को नष्‍ट कर दिया गया। दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले के बिजबिहाड़ा इलाके में बुधवार शाम संदिग्ध आतंकवादियों ने एक गैर-स्थानीय व्यक्ति पर गोलीबारी की। जिसकी बाद में मौत हो गई।

एक शीर्ष पुलिस अधिकारी ने को बताया कि आतंकवादियों ने आज शाम गैर-स्थानीय लोगों पर करीब से गोलीबारी की। उसकी पहचान बिहार निवासी शंकर शाह के पुत्र राजा शाह के रूप में की गई है। उन्हें गर्दन और पेट में दो गोलियां लगीं, उन्हें गंभीर हालत में नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसने दम तोड़ दिया। इस बीच हमलावरों को पकड़ने के लिए पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी गई है।

दूसरी ओर आगामी लोकसभा चुनाव से पहले जम्मू संभाग के पुंछ जिले में सुरक्षाबलों के हाथ बड़ी सफलता लगी है। बुधवार को सीमावर्ती जिले के जंगली क्षेत्र से तीन विस्फोटक आईईडी बरामद किए गए हैं। इनमें से प्रत्येक का वजन तीन से 20 किलोग्राम के बीच था। इन्हें सुरक्षित स्थान पर ले जाकर नष्ट कर दिया गया है। 

एक अधिकारी ने बताया कि विशेष इनपुट पर पुंछ के गुरसाई के वन क्षेत्र में बुधवार को पुलिस, सीआरपीएफ और राष्ट्रीय राइफल्स ने संयुक्त तलाशी अभियान चलाया। जांच के दौरान घने जंगल के बीच एक गुफा में बनाए गए आतंकी ठिकाने का पता चला। इसके भीतर पांच किलो, 10 किलो और 20 किलो क्षमता वाले स्टील के कंटेनरों के अंदर रखे गए तीन आईईडी पाए गए। सुरक्षाबलों ने आसपास के इलाके को घेर कर व्यापक तलाशी अभियान चलाया।

टॅग्स :जम्मू कश्मीरJammuआतंकवादीआतंकी हमला
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

भारत अधिक खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव चड्डा ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण