लाइव न्यूज़ :

विशेष ट्रेन की गलत सूचना पर बेंगलुरु के पैलेस ग्राउंड में उमड़े हजारों प्रवासी मजदूर, मच गई अफरा-तफरी

By भाषा | Updated: May 24, 2020 05:46 IST

सूत्रों ने कहा कि वे लोग गलत सूचना के कारण इकट्ठा हो गए थे। उन्होंने कहा कि करीब 1500 लोगों ने अपने गृह राज्य वापस जाने के लिए सेवा सिंधु ऐप के जरिए पंजीकरण कराया था और ऐसे सभी लोगों को मैसेज भेजकर पैलेस ग्राउंड में एकत्र होने को कहा गया था ताकि उनकी स्वास्थ्य जांच के बाद बस से संबंधित रेलवे स्टेशन पर भेजा जा सके।

Open in App
ठळक मुद्देविशेष ट्रेन परिचालन की ''गलत सूचना'' के बाद हजारों प्रवासी मजदूर शनिवार को बेंगलुरु के पैलेस ग्राउंड में उमड़ पड़े। ट्रेन से गृह राज्य लौटने की उम्मीद लेकर पहुंचे ओडिशा और उत्तर-पूर्वी राज्यों के इन प्रवासी मजदूरों के सैलाब से यहां अफरा-तफरी मच गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

विशेष ट्रेन परिचालन की ''गलत सूचना'' के बाद हजारों प्रवासी मजदूर शनिवार को बेंगलुरु के पैलेस ग्राउंड में उमड़ पड़े। ट्रेन से गृह राज्य लौटने की उम्मीद लेकर पहुंचे ओडिशा और उत्तर-पूर्वी राज्यों के इन प्रवासी मजदूरों के सैलाब से यहां अफरा-तफरी मच गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

सूत्रों ने कहा कि वे लोग गलत सूचना के कारण इकट्ठा हो गए थे। उन्होंने कहा कि करीब 1500 लोगों ने अपने गृह राज्य वापस जाने के लिए सेवा सिंधु ऐप के जरिए पंजीकरण कराया था और ऐसे सभी लोगों को मैसेज भेजकर पैलेस ग्राउंड में एकत्र होने को कहा गया था ताकि उनकी स्वास्थ्य जांच के बाद बस से संबंधित रेलवे स्टेशन पर भेजा जा सके। लेकिन, कुछ लोगों ने अन्य लोगों को भी वही मैसेज भेज दिया, जिससे असमंजस की स्थिति पैदा हो गई। इसके बाद वहां भारी संख्या में प्रवासी मजदूर पहुंच गए और अराजक स्थिति बन गई।

चिकित्सा शिक्षा मंत्री के सुधाकर के कार्यालय की ओर से जारी बयान के मुताबिक, मंत्री मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाया। बयान के मुताबिक, सुधाकर ने ओडिशा और उत्तर-पूर्वी राज्यों के प्रवासी मजदूरों से बातचीत की और सभी से संयम बरतने की अपील करते हुए उन्हें सरकारी खर्चे पर वापस भेजे जाने का प्रबंध करने का आश्वासन दिया।

उन्होंने मुख्य सचिव और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों से भी बात की और उन्हें भ्रम दूर करने के लिए कदम उठाने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने लोगों से प्रशासन के साथ सहयोग करने की भी अपील की।

मंत्री ने प्रवासी मजदूरों से कहा कि उन्हें सुरक्षित घर भेजने के लिए सरकार हर संभव प्रयास करेगी। अधिकारियों ने बताया कि वैध टिकट वाले लोगों के अलावा बाकी को वापस जाने और अपनी बारी आने तक इंतजार करने को कहा गया। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डीके शिवकुमार ने भी मौके पर पहुंचकर मजदूरों से बातचीत की।

टॅग्स :कोरोना वायरससीओवीआईडी-19 इंडियाकोरोना वायरस इंडियाभारतीय रेललोकमत हिंदी समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL VIDEO: जब ट्रेन में जवानों के लिए 'देवदूत' बना टीटीई, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ दिल जीतने वाला पल

भारततीन मेमू ट्रेनें रद्द, कई ट्रेनें प्रभावित, बालाघाट-इतवारी मेमू पटरी से उतरी, कामठी और कलमना के बीच हादसा

ज़रा हटकेचलती ट्रेन से उतरने की कोशिश, पटरी पर फिसला यात्री, 'भगवान' बनकर टीटीई ने बचा ली जान?, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल?

भारतरेलवे में आजीवन फ्री सफर, प्रथम श्रेणी/2 एसी/एसी चेयर कार में एक साथी के साथ निःशुल्क यात्रा करेंगे वीरता पुरस्कार विजेता

भारतसावधान! ट्रेन छूटने से 8 घंटे पहले टिकट कैंसिल किया तो डूबेगा पूरा पैसा, रेलवे का नया नियम लागू

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है