लाइव न्यूज़ :

#Metoo: एम जे अकबर के खिलाफ मानहानि मामले के पक्ष में गवाहों ने दिए बयान

By भाषा | Updated: December 7, 2018 21:07 IST

पत्रकार प्रिया ने अकबर पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया था। गुजराल अकबर द्वारा दायर मानहानि मामले के समर्थन में शिकायतकर्ता के गवाह के रूप में अदालत में पेश हुए। 

Open in App

दिल्ली की एक अदालत ने शुक्रवार को पत्रकार एवं नेता एम जे अकबर द्वारा पूर्व महिला सहयोगी प्रिया रमानी के खिलाफ दायर मानहानि मामले के समर्थन में दो गवाहों के बयान दर्ज किये। पत्रकार प्रिया ने अकबर पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया था।

अकबर के दो पूर्व सहयोगियों सुनील गुजराल और वीनू संदल ने अतिरिक्त मुख्य मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट समर विशाल के सामने गवाह के रूप में बयान दर्ज कराए और कहा कि उनके लिए आरोप हैरानीभरे हैं और इससे अकबर की प्रतिष्ठा को अपूरणीय क्षति पहुंची है।

‘संडे गार्डियन’ के प्रकाशक और कारोबारी गुजराल ने गवाही दी कि एक सहयोगी और मित्र के तौर पर, उन्होंने अकबर के बारे में कभी किसी तरह के दुर्व्यवहार या कदाचार की कोई बात नहीं सुनी।

गुजराल अकबर द्वारा दायर मानहानि मामले के समर्थन में शिकायतकर्ता के गवाह के रूप में अदालत में पेश हुए। 

अकबर पर पत्रकार प्रिया के आरोपों के संबंध में, गुजराल ने कहा कि यह उनके लिए ‘‘हैरानीभरा’’ है और वह ‘‘बहुत दुखी’’ हैं।

17 अक्टूबर को केन्द्रीय मंत्री पद से इस्तीफा देने वाले अकबर ने प्रिया के खिलाफ अदालत में निजी आपराधिक मानहानि शिकायत दर्ज कराई थी। भारत में ‘मी टू’ अभियान बढने के बीच, प्रिया ने सोशल मीडिया पर अकबर के खिलाफ आरोप लगाए थे। उस समय वह नाइजीरिया में थे।

प्रिया ने अकबर पर करीब 20 साल पहले यौन उत्पीड़न करने का आरोप लगाया था। हालांकि अकबर ने इन आरोपों से इंकार किया है।

दूसरी गवाह वीनू संदल ने कहा कि उन्हें आठ अक्टूबर को प्रिया के ट्वीट के बारे में खबर मिली और यह ‘‘बहुत झकझोर देने वाली’’ बात थी कि उन्होंने अकबर को ‘‘यौन उत्पीड़क’’ बताया और उनके बारे में अन्य बातें कहीं।

अदालत ने इस मामले में आगे की सुनवाई के लिए 11 जनवरी की तारीख तय की। अगली तारीख पर अकबर के एक और गवाह का बयान दर्ज किया जा सकता है।

इस मामले में इससे पहले अकबर और ‘संडे गार्डियन’ की संपादक जोयिता बसु के बयान दर्ज किये जा चुके हैं। 

टॅग्स :एमजे अकबर
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकल मुख्तार अब्बास नकवी का राज्यसभा कार्यकाल होगा पूरा, उनके बाद भाजपा के पास नहीं रहेगा एक भी मुस्लिम सांसद, मोदी कैबिनेट से आज दिया इस्तीफा

भारतMeToo: Priya Ramani acquitted in MJ Akbar defamation case|फैसले पर प्रिया रमानी ने क्या कहा? प्रिया रमानी| एमजे अकबर

भारत#MeToo: प्रिया रमानी के खिलाफ दायर मानहानि केस खारिज, एमजे अकबर के लिए झटका

भारतMe Too: प्रिया रमानी के खिलाफ एमजे अकबर के मानहानि केस में फैसला 17 फरवरी तक के लिए टला

भारतप्रिया रमानी ने मीडिया का सबसे बड़ा शिकारी कहकर मेरी छवि को नुकसान पहुंचाया: एम जे अकबर

भारत अधिक खबरें

भारतशशि थरूर को व्लादिमीर पुतिन के लिए राष्ट्रपति के भोज में न्योता, राहुल गांधी और खड़गे को नहीं

भारतIndiGo Crisis: सरकार ने हाई-लेवल जांच के आदेश दिए, DGCA के FDTL ऑर्डर तुरंत प्रभाव से रोके गए

भारतबिहार विधानमंडल के शीतकालीन सत्र हुआ अनिश्चितकाल तक के लिए स्थगित, पक्ष और विपक्ष के बीच देखने को मिली हल्की नोकझोंक

भारतBihar: तेजप्रताप यादव ने पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ कुमार दास के खिलाफ दर्ज कराई एफआईआर

भारतबिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का नाम हुआ लंदन के वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज, संस्थान ने दी बधाई