लाइव न्यूज़ :

कश्मीर से आने वाले सेबों पर लिखा ‘हमें चाहिए आजादी’, ‘मुझे वानी पसंद है’ और ‘जाकिर मूसा वापस आओ’ जैसे संदेश

By भाषा | Updated: October 16, 2019 17:21 IST

पुलिस उपाधीक्षक माजिद ने कहा, “हमने इस मामले में जांच शुरू कर दी है।” सेबों पर ‘भारत वापस जाओ-भारत वापस जाओ’, ‘मेरी जान इमरान खान’ और ‘पाकिस्तान-पाकिस्तान’ जैसे संदेश भी लिखे हैं। 

Open in App
ठळक मुद्देउन्होंने मांग की कि सरकार और पुलिस उन लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करे जिनका हाथ इसके पीछे है।पुलिस ने इस मामले में जांच शुरू कर दी है और फल विक्रेताओं से मुलाकात की।

जम्मू कश्मीर के कठुआ जिले में फल विक्रेताओं द्वारा खरीदे गए कश्मीरी सेब के डिब्बों पर ‘हमें चाहिए आजादी’, ‘मुझे बुरहान वानी पसंद है’ और ‘जाकिर मूसा वापस आओ’ जैसे संदेश लिखे मिले, जिसके बाद पुलिस ने मामले में जांच शुरू की।

फल विक्रेताओं ने बुधवार को कहा कि अगर सरकार कार्रवाई करने में विफल रहती है तो वह कश्मीरी सेब की खरीद का बहिष्कार करेंगे क्योंकि इन संदेशों की वजह से लोग इन्हें खरीदने से इनकार कर रहे हैं। फल विक्रेताओं ने यहां थोक बाजार से खरीदे गए सेब के डिब्बे खोले तो सेबों पर काली स्याही से ये संदेश लिखे मिले।

कठुआ थोक बाजार के अध्यक्ष रोहित गुप्ता के नेतृत्व में फल विक्रेताओं ने यहां प्रदर्शन किया और पाकिस्तान तथा आतंकवाद विरोधी नारे लगाए। गुप्ता ने कहा, “ये डिब्बे कश्मीर से आए थे और संदेश अंग्रेजी तथा उर्दू में लिखे थे।”

उन्होंने मांग की कि सरकार और पुलिस उन लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करे जिनका हाथ इसके पीछे है। पुलिस ने इस मामले में जांच शुरू कर दी है और फल विक्रेताओं से मुलाकात की। पुलिस उपाधीक्षक माजिद ने कहा, “हमने इस मामले में जांच शुरू कर दी है।” सेबों पर ‘भारत वापस जाओ-भारत वापस जाओ’, ‘मेरी जान इमरान खान’ और ‘पाकिस्तान-पाकिस्तान’ जैसे संदेश भी लिखे हैं। 

टॅग्स :धारा ३७०आर्टिकल 35A (अनुच्छेद 35A)पाकिस्तानजम्मू कश्मीरमोदी सरकार
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील