दिल्ली में कई डिग्री चढ़ा पारा

By भाषा | Published: June 12, 2021 10:36 AM2021-06-12T10:36:30+5:302021-06-12T10:36:30+5:30

Mercury rises several degrees in Delhi | दिल्ली में कई डिग्री चढ़ा पारा

दिल्ली में कई डिग्री चढ़ा पारा

नयी दिल्ली, 12 जून शहर में शनिवार को पारा कई डिग्री अधिक चढ़ने से न्यूनतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि एक दिन पहले ही यहां 13 वर्षों में जून माह में सबसे कम न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया था।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के मुताबिक शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 20.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था जो मौसम के औसत तापमान से आठ डिग्री सेल्सियस कम था। वहीं अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो मौसम के औसत से एक डिग्री सेल्सियस कम था।

मौसम विभाग ने बताया कि शनिवार को न्यूनतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि सुबह हवा में नमी का स्तर 67 प्रतिशत था। मौसम वैज्ञानिकों ने शनिवार को पुरवाई हवाएं चलने का अनुमान व्यक्त किया है। अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रहने का अनुमान है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Mercury rises several degrees in Delhi

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे