लाइव न्यूज़ :

सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन के चुनाव कराने के लिए गठित समिति के सदस्यों ने इस्तीफे दिए

By भाषा | Updated: January 16, 2021 13:19 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 17 जनवरी सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन (एससीबीए) का इस वर्ष चुनाव कराने के लिए गठित चुनाव समिति के सभी तीनों सदस्यों ने इस्तीफे दे दिए।

एससीबीए चुनाव 2020-2021 के लिए चुनाव समिति का अध्यक्ष वरिष्ठ अधिवक्ता जयदीप गुप्ता को बनाया गया था। समिति में हरेन पी रावल और नकुल दीवान भी शामिल थे।

एससीबीए के कार्यकारी सचिव रोहित पांडे को भेजे संयुक्त पत्र में चुनाव समिति के सदस्यों ने कहा कि उन्होंने डिजिटल माध्यम से चुनाव कराने का फैसला किया था तथा इसके लिए डिजिटल कंपनी एनएसडीएल से बात की थी।

पत्र में कहा गया है कि एनएसडीएल के साथ मसौदा समझौता तथा डिजिटल तरीके से चुनाव करवाने में आने वाले अनुमानित खर्च की जानकारी 14 जनवरी को एससीबीए की कार्यकारी समिति को भेज दी गई थी।

पत्र में समिति के सदस्यों ने कहा, ‘‘हमें कार्यकारी समिति से 14 जनवरी को पारित प्रस्ताव मिला। इसमें कुछ फैसले लिए गए थे। इस घटनाक्रम को हम एससीबीए की कार्यकारी समिति द्वारा हमारे निर्देशों को मानने से ‘इनकार’ के रूप में देखते हैं।’’

समिति के सदस्यों ने पत्र में कहा कि समिति के सदस्यों के तौर पर चुनाव कराने के लिए अपने कर्तव्यों का पालन करना उनके लिए संभव नहीं है।

बार एसोसिएशन के कुछ नेता डिजिटल माध्यम से चुनाव कराने के खिलाफ हैं और इस तरह की व्यवस्था चाहते हैं जिसमें वकीलों को स्वयं जाकर वोट देने के साथ ही ऑनलाइन वोट देने की भी सुविधा हो।

इससे पहले, बृहस्पतिवार को एससीबीए के अध्यक्ष दुष्यंत दवे ने इस्तीफा दे दिया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

क्रिकेटशुभमन गिल कब तक करेंगे आईपीएल 2026 में वापसी? इंजरी कितनी गंभीर? जानें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

भारत अधिक खबरें

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत