लाइव न्यूज़ :

शिकंजा कसा तो बदल गए मेहुल चोकसी के सुर, कहा-भाग नहीं रहा, इलाज कराने के लिए छोड़ा था देश

By अभिषेक पारीक | Published: June 06, 2021 6:13 PM

पंजाब नेशनल बैंक घोटाले के आरोपी भगोड़े मेहुल चोकसी ने कहा है कि वह भारतीय एजेंसियों से भाग नहीं रहा है, बल्कि उसने इलाज कराने के लिए देश छोड़ा।

Open in App
ठळक मुद्देभगोड़े मेहुल चोकसी ने कहा है कि वह भारतीय एजेंसियों से भाग नहीं रहा है। चोकसी ने कहा कि मैंने भारतीय अथॉरिटीज को इंटरव्यू लेने और जांच को लेकर सवाल पूछने के लिए कहा है। डोमिनिका की जेल में बंद है पंजाब नेशनल बैंक घोटाले का आरोपी मेहुल चोकसी। 

पंजाब नेशनल बैंक घोटाले के आरोपी भगोड़े मेहुल चोकसी ने कहा है कि वह भारतीय एजेंसियों से भाग नहीं रहा है, बल्कि उसने इलाज कराने के लिए देश छोड़ा। साथ ही चोकसी ने कहा कि वह कानून का सम्मान करने वाला नागरिक है। उसने भारतीय एजेंसियों को इंटरव्यू करने का भी आमंत्रण दिया है। 

एक अंग्रेजी अखबार की रिपोर्ट के अनुसार, डोमिनिका में प्रत्यर्पण मामले का सामना कर रहे 62 साल के हीरा कारोबारी मेहुल चोकसी ने डोमिनिका हाई कोर्ट में हलफनामा दायर किया है। जिसमें उसने कहा कि मैंने भारतीय अथॉरिटीज को इंटरव्यू लेने और किसी भी जांच को लेकर सवाल पूछने के लिए कहा है। साथ ही चोकसी ने कहा कि मैं भारतीय एजेंसियों से भागा नहीं हूं। अमेरिका में इलाज के लिए जब मैंने देश छोड़ा था तो मेरे खिलाफ कोई वारंट नहीं था। 

डोमिनिका की जेल में है चोकसी

चोकसी ने जनवरी 2018 में भारत को छोड़ दिया था। 13,500 करोड़ रुपए के पीएनबी घोटाले के सामने आने से पहले ही चोकसी ने देश को छोड़ दिया था और अब वह डोमिनिका की जेल में है। पिछले महीने 23 मई को चोकसी एंटीगुआ और बारमुडा से गायब हो गया था। इंटरपोल के यलो नोटिस के तहत उसे डोमिनिका में गिरफ्तार किया गया था। जिसके बाद से ही भारत सरकार उसके प्रत्यर्पण की कोशिशों में जुटी है। 

भारतीय एजेंसियों का दल लौट आया

डोमिनिका के हाई कोर्ट ने चोकसी मामले की सुनवाई तीन जून को स्थगित कर दी थी। जिसके बाद भारत की ओर से उसे लेने के लिए भेजा गया विभिन्न एजेंसियों का दल निजी विमान से चार जून को वापस लौट आया था। 

लंदन की जेल में है नीरव मोदी

हम आपको बता दें कि चोकसी और उसके भांजे नीरव मोदी ने पंजाब नेशनल बैंक से करीब 13,500 करोड़ रुपए की धनराशि का कथित गबन किया था। जिसके बाद से नीरव मोदी लंदन की एक जेल में बंद है और उसे भारत में प्रत्यर्पित किए जाने की कोशिश की जा रही है।  

टॅग्स :मेहुल चौकसीपीएनबी स्कैम
Open in App

संबंधित खबरें

भारतब्लॉग : बैंक मुट्ठीभर लोगों के इस्तेमाल का साधन न बन जाएं

भारतसुप्रीम कोर्ट ने भगोड़े मेहुल चोकसी और उसकी पत्नी के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला बहाल किया, कहा- गुजरात हाईकोर्ट ने एफआईआर रद्द करने में गलती की

भारतशीर्ष 50 विलफुल डिफॉल्टरों पर बैंकों का 87 हजार करोड़ से अधिक बकाया, सूची में मेहुल चोकसी सबसे आगे

भारतMaharashtra: शिवसेना का भाजपा पर तंज, कहा- अब केवल मेहुल चोकसी, नीरव मोदी, विजय माल्या का BJP में शामिल होना बाकी है

विश्वपंजाब नेशनल बैंक में 13,000 करोड़ रुपये के घोटाले में वांछित भगोड़ा मेहुल चोकसी को भारत लाना अब हो सकता है मुश्किल

भारत अधिक खबरें

भारतUP Lok Sabha election 2024 Phase 5: राजनाथ, राहुल और ईरानी की प्रतिष्ठा दांव पर!, लखनऊ, रायबरेली, अमेठी, कैसरगंज, फैजाबाद, कौशांबी सीट पर 20 मई को पड़ेंगे वोट

भारतस्वाति मालीवाल को लेकर पूछे गए सवाल पर भड़क गए दिग्विजय सिंह, बोले- मुझे इस बारे में कोई बात नहीं करनी

भारतUP Lok Sabha Elections 2024: भाजपा को आखिर में 400 पार की आवश्‍यकता क्‍यों पड़ी, स्वाति मालीवाल को लेकर पूछे सवाल का दिग्विजय सिंह ने नहीं दिया जवाब

भारतKaiserganj constituency: क्या सपा, बसपा की चुनौती के सामने पिता का दबदबा कायम रख पाएंगे छोटे 'भूषण'?

भारतSwati Maliwal Case: विभव कुमार की गिरफ्तारी को अरविंद केजरीवाल ने भाजपा की साजिश बताया, कल MP, MLA के साथ पहुंचेंगे भाजपा मुख्यालय