लाइव न्यूज़ :

महबूबा मुफ्ती की बेटी ने सरकार पर लगाया आरोप, कहा- 'केंद्र की ‘अवैध’ हरकतों पर सवाल उठाने के चलते महबूबा और उमर को लिया हिरासत में'

By भाषा | Updated: February 7, 2020 20:38 IST

जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्रियों उमर अब्दुल्ल और महबूबा मुफ्ती पर बृहस्पतिवार रात को जन सुरक्षा अधिनियम लगा दिया गया। महज कुछ घंटे बाद छह महीने की उनकी हिरासत खत्म होने वाली थी।

Open in App

पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) की अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती की बेटी इल्तिजा मुफ्ती ने शुक्रवार को आरोप लगाया कि उनकी मां और एक अन्य पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला को उनके भड़काऊ बयानों को लेकर नहीं बल्कि जम्मू कश्मीर पर केंद्र की अवैध कार्रवाई पर सवाल उठाने को लेकर हिरासत में लिया गया है।

पांच अगस्त को अपनी मां को हिरासत में लिये जाने के बाद से उनके ट्विटर हैंडल से ट्वीट कर रही इल्तिजा ने कहा, ‘‘ उमर अब्दुल्ला और मुफ्ती को भड़काऊ बयानों को लेकर जेल में नही डाला गया है। उनका ‘गुनाह’ जम्मू कश्मीर पर केंद्र की अवैध कार्रवाई पर सवाल उठाना है।

उन्होंने कहा कि "चूंकि भाजपा जानबूझकर भारत के साथ अपने आप को मिलाकर पेश करती है तो इसका मतलब थोड़े ही है कि वह भारत है। संदेश स्पष्ट है। भाजपा की आलोचना अपने जोखिम पर करें।" जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्रियों उमर अब्दुल्ल और महबूबा मुफ्ती पर बृहस्पतिवार रात को जन सुरक्षा अधिनियम लगा दिया गया। महज कुछ घंटे बाद छह महीने की उनकी हिरासत खत्म होने वाली थी।

उन्होंने लिखा, ‘‘ अगर आप भाजपा की बेवकूफाना हरकतों पर सवाल उठाते हैं तो आप राष्ट्र विरोधी हो जाते हैं। काफी हद तक दब्बू मीडिया भी ऐसे विमर्श गढ़ने का दोषी है जो विद्यार्थियों, कश्मीरियों और मुसलमानों को टुकड़े टुकड़े गैंग कहकर उनकी आलोचना करता है। ब्रिटिश शासन ने 1947 में भारत का विभाजन किया और आज एक ऐसी पार्टी, जो गोडसे को पूजती है, इतिहास दोहरा रही है।’’

टॅग्स :महबूबा मुफ़्तीउमर अब्दुल्ला
Open in App

संबंधित खबरें

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतकांग्रेस विधायक ने पीएम नरेंद्र मोदी के खिलाफ विधानसभा में की नारेबाजी, भाजपा विधायक भड़के और जवाबी नारे लगे

कारोबारपंपोर बेल्ट में किसान केसर की जगह क्यों कर रहे सरसों की खेती?, कश्मीर के बेशकीमती उत्पाद के भविष्य को लेकर चिंताएं?

भारतउमर सरकार में दहशत का माहौल?, उपमुख्यमंत्री काफिले में शामिल बुलेट प्रूफ गाड़ियां, पायलट और स्काउट गाड़ियां भरोसेमंद नहीं?

कारोबारएशिया का सबसे बड़ाः फूल खिले गुलशन गुलशन?, ट्यूलिप गार्डन खुला

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब