लाइव न्यूज़ :

महबूबा मुफ्ती ने केंद्र पर साधा निशाना, कहा- 'घाटी से गायब हो रहे कश्मीरी पंडित, हमारा अस्तित्व हो जाएगा खत्म अगर...'

By मनाली रस्तोगी | Updated: May 25, 2022 17:16 IST

पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती ने बुधवार को केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि वह समय आएगा जब लोगों को एक कश्मीरी की तलाश करनी पड़ेगी।

Open in App
ठळक मुद्देमुफ्ती ने बुधवार को दावा किया कि किसानों से जमीनें छीनी जा रही हैं और नौकरियां छीनी जा रही हैं।महबूबा मुफ्ती ने कहा था कि केंद्र हर जगह गुजरात मॉडल थोपने की कोशिश कर रहा है।

श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री और पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती ने बुधवार को कहा कि वह समय आएगा जब लोगों को एक कश्मीरी की तलाश करनी पड़ेगी। उन्होंने कहा, "हमारे यहां कश्मीरी पंडित थे लेकिन आज मेरे बच्चे मुझसे पूछते हैं कि ये पंडित कौन हैं और वे कैसे दिखते हैं क्योंकि वे गायब हो रहे हैं और उनकी संख्या कम हो गई है। इसी तरह, अगर हम दृढ़ नहीं रह सके तो हमारा अस्तित्व समाप्त हो जाएगा।"

टाइम्स नाउ की रिपोर्ट के अनुसार, मुफ्ती ने बुधवार को दावा किया कि किसानों से जमीनें छीनी जा रही हैं और नौकरियां छीनी जा रही हैं। उन्होंने कहा, "हमारे यहां 10 लाख सैनिक हैं, तब भी जब कोई पथराव नहीं हो रहा है या बंद नहीं हो रहा है।" वहीं, यासीन मलिक पर बात करते हुए महबूबा मुफ्ती ने कहा कि जब उनके पिता केंद्रीय गृह मंत्री थे तो उन्होंने अलगाववादी नेता को बंदूक से दूर रहने के लिए कहा था लेकिन उन्होंने मना कर दिया। 

मुफ्ती ने कहा, "यासीन मलिक जेल में थे, मुफ्ती सईद गृह मंत्री थे, उन्होंने मलिक को बंदूक बंद करने के लिए एक संदेश भेजा - मैं गृह मंत्री हूं और वीपी सिंह मेरे दोस्त हैं जिन्हें कश्मीरियों से सहानुभूति है। आज़ादी के सिवा जो तुम चाहोगे, मुफ्ती तुम्हें दे देंगे। वह (सईद) और क्या कह सकते थे? लेकिन उन्होंने (यासीन मलिक) यह कहते हुए मना कर दिया कि बंदूक जारी रखनी है और हम कोई बातचीत नहीं चाहते। वाजपेयी के समय में मुफ्ती ने फिर से बातचीत शुरू की।" 

बता दें कि हाल में महबूबा मुफ्ती ने कहा था कि केंद्र हर जगह गुजरात मॉडल थोपने की कोशिश कर रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार के पास युवाओं को देने के लिए कुछ नहीं है और इसलिए वह 'सांप्रदायिक राजनीति' कर रही है। उन्होंने यह भी कहा कि केंद्र सरकार को मुसलमानों को बताना चाहिए कि क्या उनके पास 'हिटलर' जैसा कुछ है।

टॅग्स :महबूबा मुफ़्तीजम्मू कश्मीर
Open in App

संबंधित खबरें

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतजमानत नियम और जेल अपवाद, यूएपीए मामले में भी यही नियम?, सुप्रीम कोर्ट ने हंदवाड़ा निवासी सैयद इफ्तिखार अंद्राबी को दी राहत, पासपोर्ट जमा करने और हर 15 दिन में एक बार थाने जाओ?

भारतसुंबली मावस उत्सव: घाटी में गूंजी पुरानी आवाजें, 37 साल बाद कश्मीरी पंडितों ने अपनी मिट्टी को चूमा

क्राइम अलर्टजम्मू-कश्मीर: अपहरण के मामलों में 50% की कमी, लेकिन शून्य पर पहुंचना अभी बाकी

भारतचौंकाने वाला आंकड़ा: कश्मीर में कुत्तों से आगे निकलीं बिल्लियां, 85,000 से ज़्यादा लोग हुए शिकार

भारत अधिक खबरें

भारतमध्य क्षेत्रीय परिषद की 27वीं बैठक अगले साल उज्जैन में, गृह मंत्री शाह करेंगे सिंहस्थ की तैयारियों का मुआयना

भारतआर्थिक तूफ़ान सर पर और हमारे प्रधानमंत्री इटली में टॉफी बाँट रहे हैं?, राहुल ने कहा-किसान, युवा, महिलाएँ, मज़दूर और छोटे व्यापारी सब रो रहे हैं, PM हंसकर रील बना रहे, वीडियो

भारतईंधन बचत का संदेश; ई-रिक्शा से मंत्रालय पहुंचे मंत्री नारायण सिंह पंवार और गौतम टेटवाल, देखें तस्वीरें

भारत30 के अंदर पीएम नरेंद्र मोदी टीवी पर आकर हाथ जोड़ेंगे?, राहुल गांधी ने कहा-हिंदुस्तान के आर्थिक सिस्टम को बेचा

भारतPM मोदी और मेलोनी की वायरल सेल्फी से फिर चर्चा में आया रोम का कोलोसियम