लाइव न्यूज़ :

भारत जोड़ो यात्रा में पूर्व मंत्री लाल सिंह के शामिल होने पर महबूबा ने दी प्रतिक्रिया, कहा- मेरे लिए ये मायने नहीं रखता कि...

By मनाली रस्तोगी | Updated: January 18, 2023 16:22 IST

पिछले महीने मुफ्ती ने कहा था कि मुझे आज कश्मीर में राहुल गांधी जी की भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने के लिए औपचारिक रूप से आमंत्रित किया गया है। 

Open in App
ठळक मुद्देमुफ्ती ने कहा कि राहुल गांधी सड़कों पर हैं, हजारों लोग उनके साथ जुड़ रहे हैं और वह देश का ताना-बाना बुनने की कोशिश कर रहे हैं।उन्होंने आगे कहा कि सांप्रदायिक राजनीति का सबसे ज्यादा खामियाजा जम्मू-कश्मीर को भुगतना पड़ा।

श्रीनगर: जम्मू कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री और पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) प्रमुख महबूबा मुफ्ती ने बुधवार को कहा कि जोशीमठ में क्या हुआ, चार धाम तक सड़कें बनाने, सुरंग खोदने और बिजली परियोजनाओं को स्थापित करने के लिए वहां के माहौल के साथ खिलवाड़ किया गया, भगवान न करे कल हमारे साथ ऐसा हो। यहां जंगलों में सड़कें बन रही हैं और उनकी संख्या की कोई सीमा नहीं है।

वहीं, 2018 कठुआ दुष्कर्म मामले में आरोपियों का समर्थन करने वाले पूर्व मंत्री लाल सिंह के भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने को लेकर महबूबा मुफ्ती ने कहा कि राहुल गांधी सड़कों पर हैं, हजारों लोग उनके साथ जुड़ रहे हैं और वह देश का ताना-बाना बुनने की कोशिश कर रहे हैं। मेरे लिए यह मायने नहीं रखता कि कौन उनके साथ जुड़ रहा है, क्या मायने रखता है मकसद क्या है।

उन्होंने आगे कहा कि सांप्रदायिक राजनीति का सबसे ज्यादा खामियाजा जम्मू-कश्मीर को भुगतना पड़ा। मुझे लगता है कि कांग्रेस के पास अपनी विरासत, भारत के विचार, धर्मनिरपेक्ष और लोकतांत्रिक भारत को पुनः प्राप्त करने के लिए भारत जोड़ो यात्रा के अलावा कोई अन्य विकल्प नहीं था। इसलिए हम भारत जोड़ो यात्रा का स्वागत करते हैं और हम इसमें भाग लेंगे।

बता दें कि इससे पहले बुधवार सुबह को पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती ने ट्वीट करते हुए लिखा था, "वह ऐसे समय में प्रेम और शांति का संदेश लेकर आए हैं जब देश में नफरत की आग भड़क रही है। हम इन घावों को भरने के उनके प्रयासों का स्वागत करते हैं।" मालूम हो, पिछले महीने मुफ्ती ने कहा था कि मुझे आज कश्मीर में राहुल गांधी जी की भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने के लिए औपचारिक रूप से आमंत्रित किया गया है। 

पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) प्रमुख महबूबा मुफ्ती ने ट्वीट करते हुए ये भी कहा था कि उनके अदम्य साहस को सलाम और मेरा मानना ​​है कि फासीवादी ताकतों को चुनौती देने का साहस रखने वाले के साथ खड़ा होना मेरा कर्तव्य है। बेहतर भारत की ओर उनके मार्च में शामिल होंगे।

टॅग्स :महबूबा मुफ़्तीराहुल गांधीकांग्रेसPDP
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस