लाइव न्यूज़ :

मेघालय: राहुल गांधी ने कहा- बीजेपी खरीद सकती है चर्च-धर्म, कांग्रेस विधायकों को खरीदकर बना सकती है सरकार

By भारती द्विवेदी | Updated: February 21, 2018 15:36 IST

Meghalaya Election 2018: मेघालय में 27 फरवरी को 60 सीटों के लिए चुनाव होने वाले हैं।

Open in App

नई दिल्ली, 21 फरवरी: कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी शिलॉग में रोड शो कर रहे हैं। रोड शो के बाद राहुल गांधी ने जनसभा को भी संबोधित किया है। जनसभा में राहुल ने बीजेपी पर बेहद तीखी प्रतिक्रिया दी है। राहुल ने कहा है- 'बीजेपी यहां आती है और मेघालय के चर्चों को करोड़ों रुपए देती है। उन्हें लगता है कि जैसे वो कुछ कांग्रेस विधायकों को खरीद सरकार बना सकते हैं वैसे ही यहां आकर चर्च और धर्म को खरीद सकते हैं। ये बेहद ही घिनौना है।'

राहुल गांधी रोड शो करने के बाद लोगों से मिले भी है। राहुल लोगों से हाथ मिलाने की कोशिश कर रहे हैं। साथ ही लोगों ने भी राहुल का जोरदार तरीके से स्वागत किया है। 

गौरतलब है कि मेघालय में 27 फरवरी को 60 सीटों के लिए चुनाव होने वाले हैं। राहुल गांधी मेघालय के दो दिवसीय दौरे पर हैं, जहां वो दो दिन में तीन रैली करेंगे। इससे पहले राहुल गांधी ने 30 और 31 जनवरी को मेघालय का दौरा कर चुके हैं। तीन मार्च को चुनाव के रिजल्ट भी आए जाएंगे। भाजपा ने मेघालय की 60 सीटों पर अपने 47 उम्मीदवारों को मैदान में उतारा है। मेघालय में कांग्रेस-बीजेपी के बीच कांटे की टक्कर होगी ऐसा माना जा रहा है। 

टॅग्स :राहुल गाँधीमेघालय विधानसभा चुनाव 2018भारतीय जनता पार्टी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतराज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थन?, राजद विधायक फैसल रहमान को भाजपा ने गैर सरकारी विधेयक एवं संकल्प समिति का अध्यक्ष बनाया, कांग्रेस एमएलए मनोहर प्रसाद को इनाम?

भारतमोदी पर व्यक्तिगत प्रहार टिकेगा नहीं!

भारत अधिक खबरें

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?