लाइव न्यूज़ :

मेघालय उपचुनाव : राजबाला विस सीट से सत्तारूढ़ एनपीपी जीती

By भाषा | Updated: November 2, 2021 14:33 IST

Open in App

शिलांग, दो नवंबर मेघालय में सत्तारूढ़ नेशनल पीपुल्स पार्टी (एनपीपी) ने राजबाला विधानसभा सीट के उपचुनाव में मंगलवार को जीत दर्ज की। उसके उम्मीदवार मोहम्मद अब्दुस सालेह ने अपनी करीबी प्रतिद्वंद्वी एवं कांग्रेस की नेता हसीना यास्मीन मंडल को 1,900 मतों से हराया।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी एफ आर खार्कोंगोर ने बताया कि एनपीपी प्रत्याशी को 11,823 मत मिले जबकि मंडल को 9,897 मत मिले। उन्होंने बताया कि यूनाइटेड डेमोक्रेटिक पार्टी के अशाहेल डी शिरा 7,247 मतों के साथ तीसरे स्थान पर रहे।

एनपीपी के पिनिएड सिंह सियेम मावरिंगकेंग विधानसभा सीट पर अपने करीबी प्रतिद्वंद्वी एवं कांग्रेस के नेता हाइलैंडर खारमलकी से 1,816 मतों से आगे हैं।

निर्वाचन आयोग की वेबसाइट के अनुसार, मावफलांग सीट पर यूडीपी के यूगेनेसन लिंगदोह कांग्रेस के केनेडी कॉर्नेलियस खाइरेम से 4,401 मतों से आगे हैं।

मावरेंगकेंग और राजबाला से कांग्रेस विधायकों और मावफलांग से निर्दलीय विधायक की मौत के कारण उपचुनाव कराने की आवश्यकता पड़ी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

क्रिकेटशुभमन गिल कब तक करेंगे आईपीएल 2026 में वापसी? इंजरी कितनी गंभीर? जानें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

भारत अधिक खबरें

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत