लाइव न्यूज़ :

मेघालय उपचुनाव : तीन विधानसभा सीटों पर मतदान शुरू

By भाषा | Updated: October 30, 2021 10:00 IST

Open in App

शिलांग, 30 अक्टूबर मेघालय में तीन विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के लिए कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान चल रहा है।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी एफआर खार्कोन्गोर ने बताया कि मावरेंगकेंग, मावफलांग और राजबाला विधानसभा सीटों पर सभी मतदान केंद्रों पर सुबह सात बजे मतदान शुरू हुआ। उन्होंने बताया कि शुरुआती घंटे में तेज मतदान देखा गया।

तीनों सीटों पर मौजूदा विधायकों के निधन के बाद उपचुनाव कराने की आवश्यकता पड़ी। इन सीटों पर उपचुनाव के लिए कुल 13 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं। मावरेंगकेंग और राजबाला सीटों पर पांच-पांच उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं जबकि मावफलांग सीट पर तीन प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं।

उपचुनावों में एक लाख से अधिक मतदाता हैं। मावरेंगकेंग में 60 मतदान केंद्रों पर 36,751 मतदाता हैं जबकि मावफलांग में 50 मतदान केंद्रों पर 33,194 मतदाता और राजबाला में 58 मतदान केंद्रों पर 32,750 मतदाता हैं। मतगणना दो नवंबर को होगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटDelhi Capitals vs Mumbai Indians: मैच से पहले मुंबई इंडियंस को बड़ा झटका, हार्दिक पांड्या बाहर, एमआई ने डीसी के खिलाफ किए 3 बदलाव

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव चड्डा ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों को शुरु होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

भारत अधिक खबरें

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो