लाइव न्यूज़ :

Meerut Lok Sabha seat 2024: मेरठ में अतुल प्रधान की जगह सुनीता वर्मा को टिकट, बार-बार क्या रहे हैं सपा प्रमुख अखिलेश यादव, अरुण गोविल के खिलाफ कौन लड़ेगा!

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 4, 2024 14:47 IST

Meerut Lok Sabha seat 2024: मेरठ में लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण के तहत 26 अप्रैल को मतदान होगा। नामांकन दाखिल करने की अंतिम तारीख चार अप्रैल है।

Open in App
ठळक मुद्देअतुल प्रधान अपना टिकट काटे जाने से नाराज थे।नेतृत्व के समझाने पर निर्णय को स्वीकार कर लिया। भानु प्रताप सिंह का टिकट काटकर उम्मीदवार बनाया गया था।

Meerut Lok Sabha seat 2024:समाजवादी पार्टी (सपा) ने मुरादाबाद की तर्ज पर मेरठ में भी नामांकन के अंतिम दिन बृहस्पतिवार को अपना उम्मीदवार बदल दिया। पार्टी ने अब अतुल प्रधान की जगह पूर्व महापौर सुनीता वर्मा को प्रत्याशी बनाया है। सपा के प्रान्तीय प्रवक्ता फखरुल हसन ने बताया कि पार्टी ने अतुल प्रधान का टिकट काटकर पूर्व महापौर सुनीता वर्मा को उम्मीदवार बनाया है। मेरठ की सरधना सीट से सपा के विधायक प्रधान ने बुधवार को ही नामांकन दाखिल किया था। सूत्रों के मुताबिक, प्रधान अपना टिकट काटे जाने से नाराज थे।

लेकिन पार्टी नेतृत्व के समझाने पर उन्होंने इस निर्णय को स्वीकार कर लिया। उन्होंने सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर लिखा, ''जो राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव जी का निर्णय है, वह स्वीकार है! जल्द ही साथियों से बैठकर बात करेंगे।’’ अतुल प्रधान को पूर्व में घोषित अधिवक्ता भानु प्रताप सिंह का टिकट काटकर उम्मीदवार बनाया गया था लेकिन अब उनके स्थान पर सुनीता वर्मा को टिकट दिया गया है।

सपा ने इससे पहले मुरादाबाद लोकसभा सीट के लिये भी नामांकन के अंतिम दिन गत 27 मार्च को मौजूदा सांसद एस.टी. हसन का टिकट काटकर वरिष्ठ सपा नेता आजम खां की करीबी सहयोगी पूर्व विधायक रुचि वीरा को उम्मीदवार बनाया था। इस बीच, राष्ट्रीय लोकदल अध्यक्ष जयंत चौधरी ने सपा में प्रत्याशी बदले जाने पर चुटकी ली है।

उन्होंने 'एक्स' पर कहा, ''विपक्ष में क़िस्मत वालों को ही कुछ घंटों के लिए लोकसभा चुनाव का टिकट मिलता है! और जिनका टिकट नहीं कटा, उनका नसीब… ।'' मेरठ में लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण के तहत 26 अप्रैल को मतदान होगा। इस चरण के लिये नामांकन दाखिल करने की अंतिम तारीख चार अप्रैल है।

टॅग्स :उत्तर प्रदेशमेरठसमाजवादी पार्टीBJPअरुण गोविलउत्तर प्रदेश लोकसभा चुनाव २०२४
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपहले मारी गोली, फिर बदमाश लगे कांपने, स्टार्ट नहीं हुई बाइक?, 45 वर्षीय वरिष्ठ अधिवक्ता राजीव सिंह को देशी तमंचे से उड़ाया, वीडियो

भारतनीतीश कुमार नहीं हो सकते राजद प्रमुख?, लालू यादव जेल गए तो पत्नी राबड़ी देवी को सीएम बनाया?, तेजस्वी यादव के बयान पर अशोक चौधरी ने कहा, वीडियो

भारतमथुरा हादसे के बाद जारी है सर्च ऑपरेशन, प्रधानमंत्री ने की सहायता राशि की घोषणा; अब तक 10 की मौत

भारत'SIR में हटाए गए 91 लाख वोटों में से 63% बंगाली हिंदू हैं', विधानसभा चुनावों से पहले अभिषेक बनर्जी का बड़ा दावा

भारतयूपी एसआईआरः 13 करोड़ 39 लाख 84 हजार 792 मतदाता?,  2 करोड़ 6000 मतदाताओं के नाम कटे, नंबर-1 प्रयागराज, देखिए टॉप-5 जिलेवार सूची?

भारत अधिक खबरें

भारतझलारिया गांवः नहीं बचा ढाई वर्षीय भागीरथ, 60 फीट गहरे बोरवेल और 22 घंटे रेस्क्यू के बाद?, सीएम मोहन यादव ने दुख जताया और 4 लाख की आर्थिक सहायता?

भारतAmbedkar Jayanti 2026: बैंक, स्कूल और ऑफिस... जानें 14 अप्रैल को कहां रहेगी छुट्टी

भारतमहात्मा ज्योतिराव फुले जयंतीः राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन, पीएम मोदी और राहुल गांधी ने किया नमन?, वीडियो

भारतजब संसद के गलियारे में टकराईं नजरें और हुई बात..., पीएम मोदी और राहुल गांधी के बीच क्या हुआ बात; देखें VIDEO

भारतRJD का चुनावी दांव, भोजपुर-बक्सर MLC उपचुनाव के लिए इस उम्मीदवार पर जताया भरोसा