लाइव न्यूज़ :

मेरठ : सरकारी पैसे के गबन के आरोप में कृषि विवि के सहायक कुलसचिव बर्खास्त

By भाषा | Updated: August 26, 2021 10:03 IST

Open in App

मोदीपुरम स्थित सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के सहायक कुलसचिव डीएस यादव को कुलपति ने बर्खास्त कर दिया है। उन पर उच्च न्यायालय की फीस एवं हवाई यात्रा और अन्य मदों में 18 लाख रुपये के गबन का आरोप है। कृषि विवि के कुलपति डॉ आरके मित्तल ने स्थानीय मीडिया को बताया, “डीएस यादव पर गबन का आरोप था। उन पर जो आरोप लगे थे, वह कमेटी की जांच में सही पाए गए जिसके बाद यह कार्रवाई की गई। कुलपति के अनुसार इसकी सूचना राजभवन को भी दे दी गई है।” गौरतलब है कि सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि विश्वविद्यालय में देवेंद्र यादव लगभग 16 वर्ष पूर्व विधिक अधिकारी के पद पर तैनात हुए थे। इसके बाद आठ दिसंबर 2008 को उन्हें सहायक कुलसचिव बनाया गया था। देवेंद्र यादव पर उच्च न्यायालय संबंधित और विवि के अन्य कार्यों की देखरेख की जिम्मेदारी थी। इसका भुगतान विवि के सरकारी खर्चे से किया जाता था। यादव पर 2016 में आरोप लगा कि उन्होंने कृषि विवि के लगभग 18 लाख रुपए का दुरुपयोग किया। 2016 के तत्कालीन कुलपति ने उनपर कार्रवाई करते हुए उन्हें निलंबित कर दिया था। सरकारी धन के गबन के मामले में सहायक कुलसचिव को जेल भी जाना पड़ा था। इस मामले में कुलपति डा. आरके मित्तल ने एक कमेटी बनाई थी। कमेटी की रिपोर्ट आने के बाद बुधवार शाम सहायक कुलसचिव को बर्खास्त कर दिया गया और सहायक कुलसचिव की सभी सेवाएं बंद करने का आदेश जारी किया गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतSardar Vallabhbhai Patel: राष्ट्र की एकता के शिल्पकार थे सरदार पटेल

भारतसरदार पटेल जयंतीः हर जिले को मिलेंगे 50000 रुपये, राष्ट्रीय अखंडता दिवस मनाएगी योगी सरकार

भारतSardar Vallabhbhai Patel: गरीबों की सेवा को ही ईश्वर सेवा मानते थे सरदार पटेल

भारतसरदार वल्लभ भाई पटेल की 147वीं जयंती के अवसर पर अमित शाह का संबोधन

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया