लाइव न्यूज़ :

कोविड-19 के प्रति मेदांता अस्पताल के चेयरमैन ने किया आगाह, कहा- और भी प्रभावी होंगे नए वेरिएंट

By मनाली रस्तोगी | Updated: October 19, 2022 20:01 IST

कोविड-19 के ओमीक्रॉन वेरिएंट के सब-वेरिएंट को लेकर एक बार फिर से सरकार के साथ-साथ डॉक्टर्स भी सतर्क हो गए हैं।

Open in App
ठळक मुद्देमेदांता अस्पताल के चेयरमैन डॉ नरेश त्रेहन ने कहा कि कोविड-19 के ये वायरस कई म्यूटेशन से गुजरेंगे।उन्होंने कहा कि नए वेरिएंट और भी प्रभावी होंगे और फैलेंगे। एम्स दिल्ली के पूर्व निदेशक रणदीप गुलेरिया ने कहा कि कोविड-19 के नए रूपों की उम्मीद की जा रही है जिनमें उत्परिवर्तित होने की प्रवृत्ति है।

नई दिल्ली: कोविड-19 के ओमीक्रॉन वेरिएंट के सब-वेरिएंट ने एक बार फिर सरकार को सचेत कर दिया है। यही नहीं, अब इसे लेकर डॉक्टर भी काफी सतर्क हो गए हैं और लोगों से सतर्क रहने की अपील भी कर रहे हैं। वहीं, नए वेरियंट को लेकर मुंबई और केरल सरकार ने एडवाइजरी भी जारी कर दी है। इस बीच मेदांता अस्पताल के चेयरमैन डॉ नरेश त्रेहन ने कोविड-19 के वायरस को लेकर बात की।

समाचार एजेंसी एएनआई से बात करते हुए उन्होंने कहा, "कोविड-19 के ये वायरस कई म्यूटेशन से गुजरेंगे। यह देखने में आया है कि इस वायरस का इतिहास रहा है कि जब यह म्यूटेशन से होकर गुजरता है तो यह थोड़ा कमजोर पड़ता है। इससे पहले वाले वेरिएंट ओमीक्रॉन के साथ भी ऐसा ही हुआ था।" हालांकि डॉ त्रेहन ने ये भी कहा कि नए वेरिएंट और भी प्रभावी होंगे और फैलेंगे। 

वहीं, एम्स दिल्ली के पूर्व निदेशक रणदीप गुलेरिया ने एएनआई को बताया, "कोविड-19 के नए रूपों की उम्मीद की जा रही है जिनमें उत्परिवर्तित होने की प्रवृत्ति है। अब स्थिति अलग है, पहले कोई टीकाकरण नहीं था लेकिन लोगों को अब टीका लगाया गया है और वायरस के खिलाफ प्रतिरक्षा विकसित कर ली है।"

वहीं, अपनी बात को जारी रखते हुए उन्होंने आगे कहा, "यदि आप बाहर जा रहे हैं और विशेष रूप से भीड़-भाड़ वाली जगहों पर तो मास्क अवश्य पहनें, उच्च जोखिम वाले समूह, बुजुर्ग लोगों को बाहर जाने से बचना चाहिए क्योंकि इससे संक्रमण फैलने की संभावना अधिक होती है। अस्पताल में भर्ती होने और आईसीयू में भर्ती होने की संभावना कम है।"

टॅग्स :ओमीक्रोन (B.1.1.529)Coronaकोरोना वायरसएम्सकोविड-19 इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतVIDEO: भारत में इच्छामृत्यु की इजाजत पाने वाले पहले शख्स का निधन, 13 साल कोमा में रहे हरीश...

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

भारतGalgotias row: 2020 की 'आवाज़ से कोरोना खत्म' वाली स्टडी वापस ली गई, AI समिट की गड़बड़ी के बीच स्क्रीनशॉट हुआ ट्रेंड

स्वास्थ्यबजट 2026-27 स्वास्थ्य मंत्रालयः 1,06,530.42 करोड़ रुपये, 5 क्षेत्रीय चिकित्सा हब, नई दिल्ली एम्स को 5,500.92 करोड़ रुपये

भारत अधिक खबरें

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप