लाइव न्यूज़ :

मक्का मस्जिद केस: जावेद अख्तर ने NIA पर कसा तंज तो भड़की बीजेपी ने ऐसे दिया जवाब

By पल्लवी कुमारी | Updated: April 18, 2018 16:55 IST

जावेद अख्तर ने एनआईए कोर्ट पर तंज कसते हुए कहा है कि अब उसके पास अंतरधार्मिक शादियों की जांच करने का पूरा समय होगा।

Open in App

मुंबई, 18 अप्रैल: 2007 के हैदराबाद की मक्का मस्जिद ब्लास्ट मामले में एनआईए की विशेष अदालत ने स्वामी असीमानंद समेत सभी आरोपियों को 16 अप्रैल को बरी कर दिया था। इस मामले पर फिल्म गीतकार जावेद अख्तर ने राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) को तंज भरी बधाई दी है। 

जावेद अख्तर ने एनआईए कोर्ट पर तंज कसते हुए कहा है कि अब उसके पास अंतरधार्मिक शादियों की जांच करने का पूरा समय होगा। जावेद अख्तर ने अधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट करते हुए लिखा, 'मिशन पूरा हुआ! मक्का मस्जिद केस में भव्य सफलता के लिए एनआईए को मेरी बधाई। अब उनके पास अंतरधार्मिक शादियों की जांच करने का समय होगा।'

जावेद अख्तर के इस ट्वीट पर बीजेपी ने भी उनपर पलटवार किया है। बीजेपी ने कहा, शायद आपके अंदर कांग्रेस के 'हिंदू आतंकवाद' की भी आलोचना करने की ईमानदारी होती। बीजेपी प्रवक्ता जीवीएल नरसिम्हा ने ट्वीट कर कहा, ऐसा लगता है कि फिल्मों में आपने जैसी फिक्शनल स्क्रिप्ट लिखी उसी से राहुल गांधी प्रेरणा ले रहे हैं। जावेद अख्तर काश ऐसी ही ईमानदारी कांग्रेस के 'हिंदू टेरर' की आलोचना में दिखाते। 

यह भी पढ़ें- मक्का मस्जिद ब्लास्ट केस: बीजेपी ने कहा 'हिंदू आतंकवाद' पर माफी मांगें सोनिया और राहुल गांधी

गौरतलब है कि हैदराबाद की मक्का मस्जिद ब्लास्ट मामले में फैसला सुनाने के कुछ ही घंटों बाद स्पेशल एनआईए कोर्ट के जज रविंदर रेड्डी ने इस्तीफा दे दिया था। जज रविंदर रेड्डी ने इस्तीफे के पीछे निजी कारण बताया था।

क्या है मक्का मस्जिद विस्फोट मामला?

18 मई 2007 को हैदराबाद की मक्का मस्जिद में जुमे की नमाज के दौरान विस्फोट हुआ। इस धमाके में 9 लोगों की मौत हो गई थी और 58 लोग घायल हुए थे। इस घटना को लेकर खूब हंगामा हुआ। लोग सड़कों पर निकल आए। पुलिस और प्रदर्शनकारियों में झड़पें हुई। इसमें पांच और लोग मारे गए। इस मामले की 11 महीने तक जांच चली जिसमें 160 चश्मीदीद गवाहों के बयान दर्ज किए गए। एनआईए कोर्ट ने 16 अप्रैल 2018 को फैसला सुनाया जिसमें सभी आरोपियों को बरी कर दिया गया।

टॅग्स :जावेद अख्तरआंध्र प्रदेश निर्माण दिवस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतIndian Navy Warship INS Taragiri: समंदर तूफान में INS तारागिरी, ब्रह्मोस सुपरसोनिक मिसाइल से लैस, जानें खासियत

क्राइम अलर्टशादीशुदा नेवी कर्मचारी ने की प्रेमिका की हत्या, शव के 3 टुकड़े किए, एक टुकड़ा फ्रीज़र में रखा, दूसरा बिस्तर के नीचे छिपाया और एक टुकड़े को जला दिया

क्राइम अलर्टमाता-पिता के घर गई पत्नी?, नौसेना कर्मचारी रविंद्र ने प्रेमिका मौनिका को घर बुलाया, हत्या कर शव टुकड़े-टुकड़े कर आधा फ्रिज में और आधा बोरी में पैक कर फेंका?

क्रिकेट7वीं आईडीसीए महिला टी10 राष्ट्रीय क्रिकेट चैंपियनशिपः 5 रन से विजेता, आंध्र प्रदेश ने दिल्ली को हराया

भारतआंध्र प्रदेश में भीषण बस हादसा: पीएम मोदी ने किया मुआवजे का ऐलान, घायलों के लिए भी मदद की घोषणा, जानें पूरी डिटेल्स

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम