लाइव न्यूज़ :

मक्का मस्जिद ब्लास्ट केस पर फैसला देकर रिजाइन करने वाले जज का इस्तीफा नामंजूर

By पल्लवी कुमारी | Updated: April 19, 2018 12:30 IST

आंध्र प्रदेश और तेलंगाना हाईकोर्ट ने कहा है कि जज रविंदर रेड्डी जल्द से जल्द अपने काम पर वापस लौटे। उनका इस्तीफा हमने मंजूर नहीं किया है।

Open in App

हैदराबाद, 19 अप्रैल: हैदराबाद की मक्का मस्जिद ब्लास्ट मामले में फैसला सुनाने के कुछ ही घंटों बाद स्पेशल एनआईए कोर्ट के जज रविंदर रेड्डी ने इस्तीफा दे दिया था। लेकिन उनका इस्तीफा आंध्र प्रदेश और तेलंगाना हाईकोर्ट ने ना मंजूर कर दिया है। 

आंध्र प्रदेश और तेलंगाना हाईकोर्ट ने कहा है कि जज रविंदर रेड्डी जल्द से जल्द अपने काम पर वापस लौटे। उनका इस्तीफा हमें मंजूर नहीं किया जाएगा। बता दें कि रविंदर रेड्डी ने आंध्र प्रदेश हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस को अपना इस्तीफा भेजा था। जज रविंदर रेड्डी ने इस्तीफे के पीछे निजी कारण बताया था।  

 स्पेशल एनआइए कोर्ट ने 11 साल पुराने कोर्ट में सोमवार को फैसला सुनाते हुए सभी 5 आरोपियों को सबूतों के अभाव में बरी कर दिया। जज रविंदर रेड्डी ने इस्तीफे के पीछे निजी कारण बताया है।

यह भी पढ़ें-मक्का मस्जिद केस: जावेद अख्तर ने NIA पर कसा तंज तो भड़की बीजेपी ने ऐसे दिया जवाब

क्या है मक्का मस्जिद विस्फोट मामला?

18 मई 2007 को हैदराबाद की मक्का मस्जिद में जुमे की नमाज के दौरान विस्फोट हुआ। इस धमाके में 9 लोगों की मौत हो गई थी और 58 लोग घायल हुए थे। इस घटना को लेकर खूब हंगामा हुआ। लोग सड़कों पर निकल आए। पुलिस और प्रदर्शनकारियों में झड़पें हुई। इसमें पांच और लोग मारे गए। इस मामले की 11 महीने तक जांच चली जिसमें 160 चश्मीदीद गवाहों के बयान दर्ज किए गए। एनआईए कोर्ट ने 16 अप्रैल 2018 को फैसला सुनाया जिसमें सभी आरोपियों को बरी कर दिया गया।

टॅग्स :आंध्र प्रदेश निर्माण दिवसहैदराबाद
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

क्राइम अलर्टबेटे की चाहत, 2 बेटी उमेरा-आयशा और 26 वर्षीय पत्नी फरहत को स्विमिंग पूल में गिराकर मार डाला?, फरहत तीसरी बार गर्भवती और पेट में बेटी पल रही थीं?

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

भारतIndian Navy Warship INS Taragiri: समंदर तूफान में INS तारागिरी, ब्रह्मोस सुपरसोनिक मिसाइल से लैस, जानें खासियत

क्राइम अलर्ट2 बेटियां काफी हैं मुझे और बेटी नहीं चाहिए, गर्भपात कराओ?, स्विमिंग पूल में डूबने से पत्नी फरहत और बेटियों उमेरा और आयशा की मौत, पति अजहरुद्दीन ने कहा- पूल में फिसलने से...

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह