लाइव न्यूज़ :

समलैंगिक संबंधों पर आदेश देने से पहले ‘मी लार्ड’ इसके मनोविज्ञान का अध्ययन करेंगे

By भाषा | Updated: April 30, 2021 13:57 IST

Open in App

चेन्नई, 30 अप्रैल मद्रास उच्च न्यायालय के न्यायाधीश ने समलैंगिक रिश्तों पर फैसला सुनाने से पहले ऐसे संबंधों के मनोविज्ञान का अध्ययन करने का फैसला किया है ताकि वह पूरे प्रकरण को समझ सकें एवं आदेश ‘ दिल से लिख सकें।

समलैंगिक संबंधों के मामलों में दिशानिर्देश के लिए समलैंगिक जोड़े की याचिका पर न्यायमूर्ति एन आनंद वेंकेटश ने हाल में दिया फैसले में कहा,‘‘मैं इस पूरे प्रकरण को समझने के लिए खुद को कुछ समय देना चाहता हूं।’’

उन्होंने लिखा,‘‘ अंतत: इस मामले में शब्द मेरे दिल से आने चाहिए न कि मेरे दिमाग से और यह तब तक संभव नहीं है जबतक कि मैं इस पहलू से ‘जागरूक’ नहीं हूं।’’

न्यायमूर्ति ने लिखा, ‘‘इस उद्देश्य से मैं इस विषय के मनोविज्ञान की शिक्षा मनोचिकित्सक श्रीमती वैद्या दिनाकरन से लेना चाहता हूं और मैं अनुरोध करता हूं कि वह इसके लिए अपनी सुविधानुसार समय दें।’’

न्यायमूर्ति ने कहा कि वह ईमानदारी से महसूस करते हैं कि पेशेवरों के साथ ऐसे सत्र से उन्हें बेहतर तरीके से समलैंगिक संबंधों को समझने में मदद मिलेगी और ‘उनके ज्ञान के रास्ते खुलेंगे।’’

उन्होंने कहा, ‘‘अगर मैं मानोविज्ञान को समझने के बाद फैसला लिखता हूं, तो मुझे विश्वास है कि वे शब्द मेरे हृदय से निकलेंगे।’’

इसके साथ ही न्यायमूर्ति ने मामले की सुनवाई सात जून तक के लिए टाल दी।

उल्लेखनीय है कि लिव इन रिलेशन में रह रही दो महिलाओं ने याचिका दायर कर अपनी जिंदगी की रक्षा करने और अभिभावकों के हस्तक्षेप के बना साथ रहने देने की गुहार लगाई है।

इससे पहले न्यायमूर्ति ने याचिकाकर्ता महिलाओं के माता-पिता को भी इस क्षेत्र के विशेषज्ञ से परामर्श लेने को कहा था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे