लाइव न्यूज़ :

मुझे और मेरे परिवार को नजरबंद किया गया : उमर अब्दुल्ला

By भाषा | Updated: February 14, 2021 14:24 IST

Open in App

श्रीनगर, 14 फरवरी नेशनल कांफ्रेंस के उपाध्यक्ष उमर अब्दुल्ला ने रविवार को दावा किया कि उन्हें और उनके पिता एवं सांसद फारूक अब्दुल्ला समेत परिवार के सदस्यों को प्राधिकारियों ने नजरबंद कर दिया है।

हालांकि पुलिस ने कहा कि पुलवामा हमले की दूसरी बरसी के संदर्भ में मिली खुफिया जानकारी के मद्देनजर सुरक्षा घेरे में आने वाले लोगों की आवाजाही को रविवार को 'हतोत्साहित' किया गया है।

उमर ने ट्वीट किया, ‘‘यह अगस्त 2019 के बाद नया जम्मू कश्मीर है। हमें बिना कोई कारण बताए, हमारे घरों में बंद कर दिया गया है। इससे बुरा और क्या हो सकता है कि उन्होंने मुझे और मेरे पिता (मौजूदा सांसद) को हमारे घर में बंद कर दिया है, उन्होंने मेरी बहन और उनके बच्चों को भी उनके घर में बंद कर दिया है।’’

जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री ने तस्वीरें भी साझा की हैं, जिनमें यहां शहर के गुपकर इलाके में उनके आवास के मुख्य द्वार के बाहर पुलिस की गाड़ियां खड़ी दिख रही हैं।

उमर ने आरोप लगाया कि उनके घर में काम करने वाले लोगों को भी अंदर नहीं आने दिया जा रहा।

उन्होंने एक अन्य ट्वीट किया, ‘‘चलो, लोकतंत्र के आपके नए मॉडल का मतलब है कि हमें कोई कारण बताए बिना हमारे घरों में बंद रखा जाए और हमारे घर में काम करने वाले कर्मियों को भी अंदर आने की अनुमति नहीं दी जाए। इसके बाद भी, आपको इस बात पर हैरानी होती है कि मुझमें अब भी गुस्सा और कड़वाहट है।’’

उमर के ट्वीट पर प्रतिक्रिया देते हुए हुए पुलिस ने कहा कि पुलवामा हमले की दूसरी बरसी को लेकर प्रतिकूल खुफिया इनपुट की वजह से गणमान्य (वीआईपी) लोगों को अग्रिम सूचना दी जाती है कि वह आज यात्रा से संबंधित कोई योजना नहीं बनाएं।

श्रीनगर पुलिस ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से किए गए एक ट्वीट में कहा, ‘‘ आज लेथपोरा आतंकी हमले की दूसरी बरसी है। जमीनी स्तर पर कोई आरओपी नहीं होगा। विपरित खुफिया जानकारी की वजह से गणमान्य और सुरक्षा घेरे में आने वाले लोगों की गतिविधियों को हतोत्साहित किया जाता है और सभी संबंधित लोगों को अग्रिम तौर पर सूचना दी जाती है कि वे आज यात्रा से संबंधित कोई योजना नहीं बनाएं।’’

हालांकि इस पर उमर ने पुलिस से पूछा, ‘‘कृपया मुझे बताएं कि आपने मुझे मेरे घर में किस कानून के तहत नजरबंद किया है? आप मुझे सलाह दे सकते हैं कि मैं घर से नहीं निकलूं लेकिन आप मेरी सुरक्षा का बहाना बनाते हुए मुझे घर में रहने को मजबूर नहीं कर सकते हैं।’’

उन्होंने एक अन्य ट्वीट में कहा, ‘‘ कृपया कर पूर्व में मेरे पते पर लिखित में दी गई इसकी जानकारी एवं उसे मेरे द्वारा स्वीकार करने की पावती साझा करें। निश्चित तौर पर यह बरसी प्रशासन के लिए अचानक तो नहीं है।’’

नेशनल कांफ्रेंस ने पार्टी के नेताओं और उनके परिवार को ‘मनमाने तरीके से नजरबंद’ किए जाने की निंदा की है।

पार्टी ने ट्वीट किया, ‘‘ जेकेएनसी पार्टी अध्यक्ष डॉ. फारूक अब्दुल्ला, उपाध्यक्ष उमर अब्दुल्ला और उनके परिवार को श्रीनगर के गुपकर आवास में नजरबंद किए जाने की निंदा करती है। पार्टी तत्काल प्रभाव से इन गैरकानूनी कदमों को वापस लिए जाने की मांग करती है।’’

इससे पहले, पीडीपी अध्यक्ष एवं जम्मू कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने भी शनिवार को दावा किया था कि पिछले वर्ष दिसंबर में यहां के पारिमपोरा इलाके में कथित मुठभेड़ में मारे गए तीन आतंकवादियों में से एक अतहर मुश्ताक के परिजन से मिलने जाने से पहले उन्हें नजरबंद कर दिया गया है।

महबूबा ने ट्वीट किया था, ‘‘कथित मुठभेड़ में मारे गए अतहर मुश्ताक के परिवार से मिलने जाने से पहले हमेशा की तरह नजरबंद कर दिया गया। बेटे का शव मांगने पर उसके पिता के खिलाफ यूएपीए के तहत मामला दर्ज किया गया। क्या भारत सरकार कश्मीर आने वाले यूरोपीय संघ के प्रतिनिधिमंडल को ये सामान्य हालात दिखाना चाहती है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटDelhi Capitals vs Mumbai Indians: मैच से पहले मुंबई इंडियंस को बड़ा झटका, हार्दिक पांड्या बाहर, एमआई ने डीसी के खिलाफ किए 3 बदलाव

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव चड्डा ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों को शुरु होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारत अधिक खबरें

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो