MCD Mayor Election: निर्विरोध चुने जाएंगे?, सरदार राजा इकबाल सिंह महापौर और जय भगवान यादव बनेंगे उप महापौर, जानें कब है चुनाव

By सतीश कुमार सिंह | Updated: April 21, 2025 15:08 IST2025-04-21T15:03:49+5:302025-04-21T15:08:15+5:30

MCD Mayor Election: दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) चुनाव से कुछ दिन पहले भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने सोमवार को सरदार राजा इकबाल सिंह को महापौर पद और जय भगवान यादव को उप महापौर पद के लिए अपना प्रत्याशी घोषित किया।

MCD Mayor Election elected unopposed Sardar Raja Iqbal Singh become mayor Jai Bhagwan Yadav become deputy mayor know when elections | MCD Mayor Election: निर्विरोध चुने जाएंगे?, सरदार राजा इकबाल सिंह महापौर और जय भगवान यादव बनेंगे उप महापौर, जानें कब है चुनाव

photo-ani

Highlightsघोषणा भाजपा के दिल्ली प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने की।दिल्ली में महापौर और उप महापौर पद के लिए नगर निगम चुनाव 25 अप्रैल को होंगे।हर्ष मल्होत्रा, सांसद योगेंद्र चंदोलिया, कमलजीत सेहरावत और वरिष्ठ पार्षद मौजूद रहेंगे।

नई दिल्लीः दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) चुनाव में भाजपा ने पहले ही बाजी मार ली है। आम आदमी पार्टी ने पहले ही घोषणा कर दी है कि वह चुनाव में भाग नहीं लेंगे। दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि दिल्ली को मिलेगा मज़बूत नेतृत्व “दिल्ली का विकास” ही भाजपा की प्राथमिकता। भारतीय जनता पार्टी दिल्ली ने मेयर चुनाव के लिए संगठनात्मक अनुभव और जमीनी जुड़ाव को प्राथमिकता देते हुए प्रत्याशियों की घोषणा की है। महापौर पद के लिए राजा इकबाल सिंह और उप-महापौर पद के लिए जय भगवान यादव को प्रत्याशी बनाया गया है। यह केवल एक चुनाव नहीं, बल्कि 'विकसित दिल्ली' की दिशा में एक निर्णायक और दूरदर्शी कदम है। यह घोषणा भाजपा के दिल्ली प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने की। दोनों प्रत्याशी ने सोमवार को दोपहर नामांकन दाखिल किया।

  

इस दौरान केंद्रीय राज्य मंत्री हर्ष मल्होत्रा, सांसद योगेंद्र चंदोलिया, कमलजीत सेहरावत और वरिष्ठ पार्षद मौजूद रहेंगे। राजा इकबाल सिंह भाजपा के पिछले कार्यकाल में भी महापौर रह चुके हैं, जबकि जय भगवान यादव पार्टी के नगर निगम प्रकोष्ठ के वरिष्ठ नेता हैं। दिल्ली में महापौर और उप महापौर पद के लिए नगर निगम चुनाव 25 अप्रैल को होंगे।

Web Title: MCD Mayor Election elected unopposed Sardar Raja Iqbal Singh become mayor Jai Bhagwan Yadav become deputy mayor know when elections

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे