लाइव न्यूज़ :

एमसीडी ने मच्छर जनित बीमारियों की रोकथाम के लिए गहन अभियान की शुरुआत की

By भाषा | Updated: July 26, 2021 20:02 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 26 जुलाई दिल्ली नगर निगम ने शहर में डेंगू, चिकनगुनिया और मलेरिया जैसी मच्छर जनित बीमारियों की रोकथाम के लिए ‘गहन अभियान’ शुरू किया है, जिसके तहत नियमित तौर पर विभिन्न इलाकों में धूम्रीकरण किया जा रहा है और मच्छरों के लार्वा को नष्ट करने के लिए दवा का छिड़काव किया जा रहा है। यह जानकारी अधिकारियों ने सोमवार को दी।

नगर निगम अधिकारियों के मुताबिक अभियान के तहत वार्ड स्तर पर रेजीडेंट वेलफेयर एसोसिएशन (आरडब्ल्यूए) के प्रतिनिधियों के साथ बैठक भी की जा रही है और जागरूकता के लिए पर्चे बांटे जा रहे हैं।

दक्षिण दिल्ली नगर निगम (एसडीएमसी) के महापौर मुकेश सूर्यन ने बताया कि शहर में मच्छरों को पनपने से रोकने के लिए करीब 2000 कर्मचारियों को लगाया गया है, जो घर-घर जाकर सर्वेक्षण कर रहे हैं, जागरूकता अभियान चला रहे हैं, धूम्रीकरण कर रहे हैं और मच्छरों का लार्वा नष्ट करने के लिए दवाओं का छिड़काव कर रहे हैं।

उन्होंने बताया कि डीबीसी कर्मियों, जन स्वास्थ्य अधिकारियों और शिक्षकों को इन काम में लगाया गया है और मलिन बस्तियों और झुग्गी झोपड़ियों पर विशेष ध्यान केंद्रित किया जा रहा है।

दक्षिण दिल्ली नगर निगम के अधिकारियों ने बताया कि अबतक जेजे कॉलोनियों के 42 हजार घरों का सर्वेक्षण किया गया है, जिनमें से करीब 800 घरों में मच्छरों का लार्वा मिला है।

दिल्ली के तीनों नगर निगमों- दक्षिण दिल्ली नगर निगम, पूर्वी दिल्ली नगर निगम और उत्तर दिल्ली नगर निगम- द्वारा मुहैया कराए गए आंकड़ों के मुताबिक इस साल 24 जुलाई तक डेंगू के 48 मामले सामने आए हैं जबकि पिछले साल इसी अवधि में केवल 28 मामले आए थे। हालांकि, किसी की मौत दर्ज नहीं की गई है।

आंकड़ों के मुताबिक, दिल्ली में 24 जुलाई तक चिकनगुनिया के 11 मामले आए हैं जबकि पिछले साल इसी अवधि तक इस बीमारी के 16 मरीज सामने आ चुके थे।

पूर्वी दिल्ली के महापौर श्याम सुंदर अग्रवाल ने बताया, ‘‘हम घर-घर सर्वेक्षण का काम और तेज करेंगे। हम नियमित रूप से घरों की जांच कर रहे हैं और हमारे डीबीसी कर्मियों ने अबतक 36 लाख परिवारों का निरीक्षण किया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टDelhi Crime: अमन विहार में 8 साल की बच्ची से दरिंदगी, पुलिस ने आरोपी को दबोचा

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

स्वास्थ्यJammu-Kashmir: जम्‍मू कश्‍मीर में कैंसर का बढ़ता बोझ, 2018 से कश्मीर में 50,000 से ज्‍यादा मामले सामने आए

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे