लाइव न्यूज़ :

मेयर ने कहा, 'नवरात्र पर बंद रहेगी मीट शॉप', दुकानदारों ने दुकान खोलकर कहा- 'नहीं मिला सरकारी आदेश'

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: April 6, 2022 19:56 IST

दक्षिणी दिल्ली नगर निगम के मेयर मुकेश सूर्यन ने नगर निगम कमिश्नर को आदेश दिया था कि आगामी सोमवार तक नवरात्रि के मौके पर मांस बिक्री की सभी दुकानों को बंद रखा जाए। लेकिन इस आदेश के उलट मीट की दुकानों पर इस तरह का कोई प्रतिबंध नहीं दिखाई दे रहा है और सभी दुकाने पुराने रूटीन की तरह खुल रही हैं।

Open in App
ठळक मुद्देदक्षिण दिल्ली के मेयर मुकेश सूर्यन ने नवरात्र पर मीट की दुकानों को बंद करने आदेश दिया थामेयर के आदेश के बाद भी आईएनए मार्केट में सभी मीट की दुकानें पुराने दिनों की तरह खुली रहींदक्षिणी दिल्ली नगर निगम के दायरे में कम से कम 1500 रजिस्टर्ड मीट की दुकाने हैं

दिल्ली: देश की राजधानी दिल्ली के पॉश माने जाने वाले दक्षिण दिल्ली के मेयर ने नवरात्र के समय सभी मीट की दुकानों को बंद करने का आदेश दिया था लेकिन उसके बाद भी आईएनए मार्केट में मांस की दुकानें खुली रहीं।

दक्षिणी दिल्ली नगर निगम के मेयर मुकेश सूर्यन ने नगर निगम कमिश्नर को आदेश दिया था कि आगामी सोमवार तक नवरात्रि के मौके पर मांस बिक्री की सभी दुकानों को बंद रखा जाए। लेकिन इस आदेश के उलट मीट की दुकानों पर इस तरह का कोई प्रतिबंध नहीं दिखाई दे रहा है और सभी दुकाने पुराने रूटीन की तरह खुल रही हैं।

इस विवादित मामले में आईएनए मार्केट के कारोबारियों ने समाचार चैनल एनडीटीवी से कहा कि कल दुकाने बंद थीं लेकिन आज उन्हें खोल दिया गया है क्योंकि मीट बिक्री प्रतिबंध के संबंध में किसी भी तरह का सरकारी आदेश उन्हें नहीं मिला है। आईएनए मार्केट के दुकानदार कृष्ण कुमार ने कहा, "हम यहां 40 साल से दुकान चला रहे हैं। लेकिन कल से पहले कभी भी हमें अचानक दुकान बंद करने के लिए नहीं कहा गया था।"

उन्होंने कहा, "हमारे पास मीट का बड़ा स्टॉक पर ड़ा हुआ है। यहां कम से कम 40 दुकानों पर मीट बिकता है, जहां कम से कम एक हजार लोग काम करते हैं। अब अगर दुकानों को बंद करा दिया जाएगा तो वो कहां जाएंगे। हमने आज इसलिए मीट की दुकानों को खोला है क्योंकि अभी तक दुकानों को बंद करने के लिए कोई सरकारी आदेश हमें नहीं मिला है।"

इस मामले में आईएनए मार्केट एसोसिएशन के प्रमुख  रमेश भुटानी ने कहा कि हमें सरकार की ओर से नवरात्र के अवसर पर दुकानों को बंद करने के लिए कोई आदेश नहीं मिला है।

भुटानी ने कहा, "लॉकडाउन में ऐसा हुआ था और हमें जिलाधिकारी और एसडीएम की ओर से दुकानों को बंद करने का आदेश मिला था, लेकिन इस नवरात्र के मामले में ऐसा कोई आदेश अभी तक नहीं मिला है। हम अपनी दुकानों को बंद नहीं कर सकते हैं।"

दरअसल इस विवाद की शुरूआत उस समय हुई, जब दक्षिणी दिल्ली नगर निगम के मेयर मुकेश सूर्यन ने अपने अधिकार क्षेत्र में इस बात का ऐलान कर दिया कि नवरात्र जैसे शुभ दिनों में मीट की दुकानों को प्रतिबंधित किया जाता है।

उनका कहना था कि नवरात्र के समय में जब हिंदू पूजा के लिए घरों से निकलते हैं तो उन्हें मीट की दुकाने से आने वाली भीषण दुर्गंध का सामना करना पड़ता है। मेयर मुकेश सूर्यन के द्वारा मीट के दुकानों पर प्रतिबंध लगाने के फैसले की कड़ी आलोचना हो रही है और इस फैसले को पक्षपातपूर्ण और सांप्रदायिक बताया जा रहा है।

वहीं इस मामले में प्रतिक्रिया देते हुए तृणमूल नेता साकेत गोखले ने दक्षिणी दिल्ली नगर निगम के मेयर द्वारा दिया गया मौखिक आदेश को असंवैधानिक बताते हुए कहा, "नगर आयुक्त को ऐसे लोगों को मुआवजा देना चाहिए, जिनके इस आदेश से दुकान बंद हो गये और उनके सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया।"

समाचार एजेंसी पीटीआई की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक इस समय दक्षिणी दिल्ली नगर निगम के दायरे में कम से कम 1500 रजिस्टर्ड मीट की दुकाने हैं। 

टॅग्स :नवरात्रिदिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील