लाइव न्यूज़ :

चुनावी सफलता व सत्ता की मास्टर चाबी हासिल कर विरोधियों को देना होगा जवाबः कांशीराम के जन्मदिन पर मायावती

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 15, 2023 11:54 IST

मायावती ने कहा, परमपूज्य डॉ. भीमराव आंबेडकर के कारवां को आगे बढ़ाने वाले बहुजन नायक श्री कांशीराम जी एवं उनके समाज/अनुयाइयों की उपेक्षा, तिरस्कार तथा षडयंत्र का क्रम विरोधियों द्वारा आज भी लगातार जारी है...

Open in App
ठळक मुद्देमायावती ने बुधवार को पार्टी संस्थापक कांशीराम के जन्मदिन पर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की।चुनावी सफलता और सत्ता की मास्टर चाबी हासिल कर विरोधियों को करारा जवाब देने का आह्वान किया।

लखनऊः बहुजन समाज पार्टी (बसपा) अध्यक्ष मायावती ने बुधवार को पार्टी संस्थापक कांशीराम के जन्मदिन पर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की और चुनावी सफलता और सत्ता की मास्टर चाबी हासिल कर विरोधियों को करारा जवाब देने का आह्वान किया। बसपा सुप्रीमो ने सुबह पार्टी कार्यालय में कांशीराम को पुष्पांजलि अर्पित करने के बाद आरोप लगाया कि कांशीराम और उनके अनुयायियों का अपमान किया गया।

मायावती ने सिलसिलेवार ट्वीट कर कहा, ‘‘वंचित और शोषित ‘बहुजन समाज’ को राजनीतिक ताकत बनाकर परम पूज्य बाबासाहेब डॉ भीमराव आंबेडकर के स्वाभिमान आंदोलन को शक्ति और गति देने वाले कांशीराम जी को आज जन्मदिन पर अपार श्रद्धा-सुमन।’’

उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि कांशीराम ने बसपा के इसी आंदोलन को जमीनी मजबूती दी तथा इसकी बदौलत उत्तर प्रदेश में चार बार सर्वजन हिताय एवं सर्वजन सुखाय की सरकार बनी जिसके तहत करोड़ों लोगों को लाभ पहुंचाया गया जो देश में ‘सामाजिक परिवर्तन व आर्थिक मुक्ति’ के अहम मामले में बेहतरीन एवं बेमिसाल है।

मायावती ने एक अन्य ट्वीट में कहा, ‘‘लेकिन परमपूज्य डॉ. भीमराव आंबेडकर के कारवां को आगे बढ़ाने वाले बहुजन नायक श्री कांशीराम जी एवं उनके समाज/अनुयाइयों की उपेक्षा, तिरस्कार तथा षडयंत्र का क्रम विरोधियों द्वारा आज भी लगातार जारी है, जिसका उचित जवाब चुनावी सफलता व सत्ता की मास्टर चाबी प्राप्त करके देते रहना जरूरी।’’ 

टॅग्स :मायावतीबीएसपीकांशी राम
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

क्राइम अलर्टमायावती शासनकाल में 60 करोड़ रुपए में डील, हाजी इकबाल की 1000 करोड़ रुपए की तीन चीनी मिल जब्त करेगी ईडी?, बसपा एमएलसी रहे भगोड़ा घोषित

भारतढोंगी बाबा से जब नेता मिलें, ‘करेला नीम चढ़ा’ हो जाता है !

कारोबारNoida International Airport: 31 साल लगे जमीन पर उतरने में?, पीएम मोदी ने पूरा किया, पायलट शशांक शेखर सिंह का सपना?

भारतकाम के बोझ से अभिजात वर्ग की नींद उड़ी!, हर दिन 20 घंटे तक काम?

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी