लाइव न्यूज़ :

लंदन से MBA पढ़ा ये लड़का होगा मायावती का राजनीतिक उत्तराधिकारी?

By विकास कुमार | Updated: January 17, 2019 10:23 IST

आकाश आनंद ने लंदन से एमबीए की पढाई की है और इन दिनों मायावती के साथ हर राजनीतिक मंच पर दिख रहे हैं।

Open in App

आजकल मायावती जहां भी जाती हैं उनके पीछे एक लड़का परछाई की तरह खड़ा दिखता है. बार-बार मीडिया कैमरों में दिखने के बाद लोगों को यह जानने की रूचि हो रही है कि यह लड़का आखिर है कौन. दरअसल उनका नाम आकाश है और वो मायावती के भाई आनंद के भतीजे हैं. आकाश ने लंदन से एमबीए की पढाई की है और इन दिनों मायावती के साथ हर राजनीतिक मंच पर दिख रहे हैं.  

मायावती जब अखिलेश यादव के साथ प्रेस कांफ्रेंस में सीटों के बंटवारे का एलान कर रही थी या उसके बाद तेजस्वी यादव से मुलाकात, आकाश हर जगह उनकी छाया की तरह खड़े दिख रहे थे, तब से ही कयास लगाये जा रहे थे कि मायावती ने अपना राजनीतिक उतराधिकारी तय कर लिया है. ऐसा कहा जा रहा है कि आकाश अभी मायावती के साथ राजनीतिक बारीकियां सिख रहे हैं.  

आनंद कुमार पर लग चुके हैं भ्रष्टाचार के आरोप 

मायावती के भाई पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लग चुके हैं. आनंद कुमार की संपति 2007 में 7.5 करोड़ रुपये थी जो 2014 में 1300 करोड़ रुपये हो गई. अंगेजी न्यूज़ चैनल टाइम्स नाउ ने अपनी एक रिपोर्ट में दावा किया था कि आनंद कुमार ने कई फर्जी कंपनियां बनाकर करोड़ों का लोन हासिल किया था जिसे बड़े पैमाने पर रियल एस्टेट में निवेश किया. आकृति होटल प्राइवेट लिमिटेड नाम की एक कंपनी में डिबेंचर शेयर होल्डिंग के जरिये बड़े पैमाने पर उनकी हिस्सेदारी का दावा किया गया था.

मायावती पर इसलिए भी सवाल उठते हैं क्योंकि इस दौरान वो उत्तर प्रदेश की मुख्यमंत्री थीं. आनंद कुमार उस वक्त भी चर्चा में आये थे जब नोटबंदी के बाद उनके अकाउंट में 1.83 करोड़ और बसपा से जुड़े एक खाते में 104 करोड़ रुपये जमा होने का खुलासा ईडी ने किया था, जिसकी जांच अभी भी जारी है. आकाश आनंद उन्हीं आनंद कुमार के बेटे हैं. 

युवा दलित वोटों पर है नजर 

आकाश को पार्टी में शामिल करने का एक कारण युवा दलित वोटों को आकर्षित करने का भी एक प्रयास है. क्योंकि जिस तरह से सहारनपुर दंगे के बाद भीम आर्मी के चंद्रशेखर रावण का उदय उत्तर प्रदेश की दलित राजनीति में हुआ है उससे कहीं न कहीं बसपा सुप्रीमो चिंतित दिख रही हैं. दलित युवाओं की एक पूरी खेप भीम आर्मी के साथ जुड़ी है. आकाश आनंद को पार्टी से जोड़ना मायावती के राजनीतिक दूरदर्शिता से भी जोड़कर देखा जा रहा है. 

लंदन से पढ़कर आया लड़का उत्तर प्रदेश जैसी जटिल दलित राजनीति को कितना समझ पता है, यह अभी भविष्य के गर्भ में है. लेकिन इतना तो तय है कि मायावती ने अपनी पार्टी के राजनीतिक भविष्य को आगे बढ़ाने के लिए अपना राजनीतिक वारिस चुन लिया है. 

मायावती ने अपने पार्टी के तमाम बड़े पदाधिकारियों से आकाश का परिचय करवा दिया है ताकि उन्हें पार्टी की विचारधारा और कार्यशैली को समझने में आसानी हो और वो जल्द से जल्द खुद को प्रदेश की राजनीति में स्थापित कर सके.

टॅग्स :मायावतीबहुजन समाज पार्टी (बसपा)अखिलेश यादव
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

क्राइम अलर्टमायावती शासनकाल में 60 करोड़ रुपए में डील, हाजी इकबाल की 1000 करोड़ रुपए की तीन चीनी मिल जब्त करेगी ईडी?, बसपा एमएलसी रहे भगोड़ा घोषित

कारोबारNoida International Airport: 31 साल लगे जमीन पर उतरने में?, पीएम मोदी ने पूरा किया, पायलट शशांक शेखर सिंह का सपना?

भारत अधिक खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव चड्डा ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ