लाइव न्यूज़ :

लखनऊ: मायावती के गेस्ट हाउस की 9 दिन तक काटी गई बिजली, जानिए क्या है कारण?

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: April 2, 2018 13:05 IST

बसपा सुप्रीमो मायावती के गेस्ट हाउस में 9 दिन बाद बिजली नहीं आई है। बिजली विभाग के द्वारा उनके गेस्ट हाउस की लाइट काट दी गई थी।

Open in App

लखनऊ(2 अप्रैल): बसपा सुप्रीमो मायावती के गेस्ट हाउस में 9 दिन बाद बिजली नहीं आई है। बिजली विभाग के द्वारा उनके गेस्ट हाउस की लाइट काट दी गई थी। ऐसा इस कारण से हुआ था क्योंकि उन्होंने करीब 1.67 करोड़ रुपए का बिजली का बिल नहीं भरा था। जब ये बिल भरा गया उसके बाद ही लाइट गेस्ट हाउस में वापस आई। 

अमर उजाला की खबर  के मुताबिक मायावती का द्वारा तीन बिजली कनेक्शन पर यह भुगतान किया है। एक कनेक्शन लखनऊ में माल एवेन्यू स्थित मायावती के आवास का था तो दो कनेक्शन लाल बहादुर शास्त्री मार्ग स्थित बीएसपी गेस्ट हाउस के थे। जहां बिल ना जमा होने के कारण 9 दिन तक रोशन नहीं हो पाई।

बकाया बिल का भुगतान करने के बाद करीब 9 दिन के बाद गेस्ट हाउस में रोशनी आई। खबर के अनुसार बसपा सुप्रिमों के आवास पर करीब 94,41,241 रुपए के बिजली के बिल का भुगतान करना बकाया था। लखनऊ विद्युत आपूर्ति प्रशासन (लेसा) की तरफ से बिल बकाया और इस पर अल्टीमेटम भी दिया गया था।  27,99,768 और 45,69,719 रुपए के दो बिल गेस्ट हाउस पर बकाया थे।  जिसके बाद 23 मार्च से मायावती के गेस्ट हाउस की बिजली काटी गई थी।

 तीनों बकाया बिल की रकम को जोड़ने के बाद करीब 1.67 करोड़ रुपए बनते हैं। शुक्रवार को मायावती ने तीनों कनेक्शन के बकाया बिलों का भुगतान किया जिसके बाद ही फिर से निवास पर रोशनी हो पाई है।

टॅग्स :मायावतीबीएसपी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

क्राइम अलर्टमायावती शासनकाल में 60 करोड़ रुपए में डील, हाजी इकबाल की 1000 करोड़ रुपए की तीन चीनी मिल जब्त करेगी ईडी?, बसपा एमएलसी रहे भगोड़ा घोषित

भारतढोंगी बाबा से जब नेता मिलें, ‘करेला नीम चढ़ा’ हो जाता है !

कारोबारNoida International Airport: 31 साल लगे जमीन पर उतरने में?, पीएम मोदी ने पूरा किया, पायलट शशांक शेखर सिंह का सपना?

भारत'बहुजन समाज अपने वोटों की शक्ति से सत्ता की चाबी हासिल करें': मायावती ने भाजपा, कांग्रेस और सपा पर किया तीखा प्रहार

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया