लाइव न्यूज़ :

मायावती ने राजस्थान में राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग की, कहा- दलितों एवं आदिवासियों की सुरक्षा में कांग्रेस सरकार पूरी तरह विफल

By विशाल कुमार | Updated: March 23, 2022 12:11 IST

बसपा अध्यक्ष मायावती ने सिलसिलेवार ट्वीट में कहा कि राजस्थान में कांग्रेस के नेतृत्व वाली सरकार में दलितों और आदिवासियों पर अत्याचार की घटनाओं में बेतहाशा वृद्धि हुई है।

Open in App
ठळक मुद्देमायावती ने कांग्रेस सरकार को बर्खास्त कर राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग की।हाल में डीडवाना एवं धौलपुर में दलित युवतियों से बलात्कार के मामलों का हवाला दिया।

लखनऊ: बहुजन समाज पार्टी (बसपा) अध्यक्ष मायावती ने राजस्थान में दलितों और आदिवासियों पर अत्याचार की घटनाओं में बेतहाशा वृद्धि होने का आरोप लगाते हुए बुधवार को वहां की कांग्रेस सरकार को बर्खास्त कर राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग की।

मायावती ने सिलसिलेवार ट्वीट में कहा, ‘‘राजस्थान में कांग्रेस के नेतृत्व वाली सरकार में दलितों और आदिवासियों पर अत्याचार की घटनाओं में बेतहाशा वृद्धि हुई है। हाल में डीडवाना एवं धौलपुर में दलित युवतियों से बलात्कार और अलवर में दलित युवक की ट्रैक्टर से कुचलकर हत्या तथा जोधपुर के पाली में दलित युवक की हत्या ने दलित समाज को झकझोर दिया है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘इससे यह स्पष्ट है कि राजस्थान में खासकर दलितों एवं आदिवासियों की सुरक्षा करने में वहां की कांग्रेस सरकार पूरी तरह से विफल रही है। इसलिए यह उचित होगा कि इस सरकार को बर्खास्त कर वहां राष्ट्रपति शासन लगाया जाए। बसपा की यह मांग है।’’

राजस्थान के धौलपुर में 16 मार्च को हुई घटना की पीड़िता ने पुलिस को दी शिकायत में कहा था कि जब वह खेत से लौट रही थी तो कुछ लोगों ने उसे और उसके पति को मारा पीटा था। महिला के पति ने वहां से भागकर अपनी जान बचाई, लेकिन दो आरोपियों ने पीड़िता के बच्चों के सामने उससे सामूहिक दुष्कर्म किया।

हालांकि, राजस्थान पुलिस ने मंगलवार को दावा किया कि धौलपुर की घटना में 26 साल की विवाहिता से सामूहिक दुष्कर्म नहीं हुआ, बल्कि आरोपियों ने उससे केवल मारपीट की थी।

वहीं, राजस्थान के नागौर जिले के डीडवाना थाना क्षेत्र में फरवरी की शुरुआत में घर से लापता 35 वर्षीय दलित महिला से दो लोगों ने कथित तौर पर दुष्कर्म किया था और चार फरवरी की रात उसकी गला घोंटकर हत्या करने का असफल किया था, जिसके बाद उन्होंने महिला को एक सूखे तालाब के पास फेंक दिया था।

पुलिस ने मामले में दोनों आरोपियों के खिलाफ अनुसूचति जाति (एससी)/अनुसूचति जनजाति (एसटी) (अत्याचार निवारण) अधिनियम की धाराओं के साथ अपहरण और हत्या के प्रयास का आपराधिक मामला दर्ज किया है तथा महिला की मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर सामूहिक दुष्कर्म की धारा को भी शामिल किया है।

राजस्थान के पाली जिले के बाली थाना क्षेत्र में 15 मार्च को जितेंद्रपाल नामक दलित युवक की चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी गई थी और अलवर में भी एक दलित युवक की ट्रैक्टर से कुचलकर हत्या का मामला सामने आया था।

टॅग्स :मायावतीबीएसपीराजस्थानकांग्रेसअशोक गहलोत
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील