14 मई: एयर इंडिया ने पहली बार अटलांटिक महासागर को पार कर भरी न्यूयॉर्क तक की उड़ान, पढ़ें आज का इतिहास

By भाषा | Published: May 14, 2020 09:56 AM2020-05-14T09:56:33+5:302020-05-14T10:07:57+5:30

14 मई का इतिहास: आज फेसबुक के संस्थापक मार्क जुकरबर्ग का जन्मदिन है। एयर इंडिया के लिए भी ये दिन खास है। साल 1960 में एयर इंडिया ने पहली बार न्यूयॉर्क तक की उड़ान भरी।

May 14 in History when Air India crosses Atlantic Ocean to New York for the first time | 14 मई: एयर इंडिया ने पहली बार अटलांटिक महासागर को पार कर भरी न्यूयॉर्क तक की उड़ान, पढ़ें आज का इतिहास

आज का इतिहास: एयर इंडिया ने न्यूयॉर्क तक की उड़ान भरी (प्रतीकात्मक तस्वीर)

Highlightsआज का इतिहास: साल 1607 में उत्तरी अमेरिका में अंग्रेजों ने अपना पहला स्थायी अड्डा स्थापित किया।भारत ने लिट्टे पर प्रतिबंध लगाया, साल 1948 में आज के ही दिन इस्राइल ने ब्रिटेन से स्वतंत्रता की घोषणा की

इतिहास में विभिन्न कारणों से दर्ज 14 मई के दिन ही भारत ने पड़ोसी देश श्रीलंका के विद्रोही संगठन लिट्टे पर प्रतिबंध लगाया था। भारत ने गैरकानूनी गतिविधियां संबंधी अधिनियम के तहत लिबरेशन टाइगर्स ऑफ तमिल ईलम (लिट्टे) पर 14 मई 1992 को प्रतिबंध लगा दिया था। यूरोपीय संघ, कनाडा और अमेरिका में भी इस संगठन पर प्रतिबंध था।

गौरतलब है कि श्रीलंका सरकार के विरूद्ध लिट्टे के संघर्ष के दौरान शांति बहाली के लिए द्वीपीय देश गयी भारतीय सेना को वहां बल प्रयोग करना पड़ा था। देश और दुनिया के इतिहास में 14 मई की तारीख पर दर्ज अन्य प्रमुख घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है:-

1607 : उत्तरी अमेरिका में अंग्रेजों ने अपना पहला स्थायी अड्डा स्थापित किया। इसे जेम्स टाउन, वर्जीनिया का नाम दिया गया।

1610 : फ्रांस में हेनरी चौथे की हत्या और लुईस तेरहवें फ्रांस की गद्दी पर बैठे।

1702 : इंग्लैंड और नीदरलैंड ने फ्रांस और स्पेन के खिलाफ़ युद्ध की घोषणा की।

1811 : पराग्वे स्पेन से मुक्त हुआ।

1878 : पहली बार वैसलीन ब्रांड नाम का रॉबर्ट ए चेसब्राफ ने पंजीकरण करवाया।

1879 : थॉमस एडिसन यूरोप की एडिसन टेलीफोन कंपनी से जुड़े।

1944 : ब्रिटिश सैनिकों ने कोहिमा पर कब्जा किया।

1948 : इस्राइल ने ब्रिटेन से स्वतंत्रता की घोषणा की।

1955 : वॉरसा संधि पर हस्ताक्षर। सोवियत संघ और पूर्वी यूरोप के उसके सहयोगी देशों ने पोलैंड की राजधानी वॉरसॉ में इस संधि पर हस्ताक्षर किए। इसके जरिए सदस्य देशों के बीच आर्थिक, सैनिक और सांस्कृतिक संबंधों के विकास पर सहमति बनी।

1960 : एयर इंडिया ने पंख फैलाए और अटलांटिक महासागर को पार करके पहली बार न्यूयॉर्क तक की उड़ान भरी।

1963 : कुवैत संयुक्त राष्ट्र का 111 वां सदस्य बना।

1973 : अमेरिका के सुप्रीम कोर्ट ने सेना में महिलाओं के समान अधिकार को मंजूरी दी।

1984 : फेसबुक के संस्थापक मार्क जुकरबर्ग का जन्म।

1991 : दक्षिण अफ़्रीक़ा के रंगभेद विरोधी नेता नेल्सन मंडेला की पत्नी विनी मंडेला को चार युवकों के अपहरण के मामले में छह साल की सज़ा सुनाई गई।

1992 : भारत ने श्रीलंका के विद्रोही संगठन लिट्टे पर प्रतिबंध लगाया ।

2012 : इस्राइल की जेलों में बंद 1500 फलस्तीनी कैदी भूख हड़ताल समाप्त करने पर सहमत हुए।

2013 : ब्राजील समलैंगिक विवाह को मान्यता देने वाला 15वां देश बना। भाषा एकता एकता एकता

Web Title: May 14 in History when Air India crosses Atlantic Ocean to New York for the first time

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे