लाइव न्यूज़ :

रमजान में गरीब-अनाथ का ख्याल रखें, भूख और प्यास की अहमियत समझाता है रोजा: मौलाना कासमी

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: May 11, 2019 15:29 IST

मौलाना मुजीबउल्लाह कासमी ने कहा कि पवित्र रमजान महीने के मकसद को समझें और उसका पालन करें. उन्होंने कहा कि रोजा हमें भूख और प्यास की अहमियत को समझाता है.

Open in App

मौलाना मुजीबउल्लाह कासमी ने कहा कि पवित्र रमजान महीने के मकसद को समझें और उसका पालन करें. उन्होंने कहा कि रमजान में गरीब, यतीम और 'यसीरों' का पूरा ध्यान रखें. शहर की ऐतिहासिक जामा मस्जिद में रमजान महीने के पहले शुक्रवार को होने वाली जुमा की नमाज के पहले मौलाना कासमी रमजान की अहमियत पर मार्गदर्शन कर रहे थे.उन्होंने कहा कि रोजा हमें भूख और प्यास की अहमियत को समझाता है. इसके साथ ही हम अपनी भूख-प्यास के अलावा अन्य लोगों की भूख-प्यास को भी महसूस करते हैं. मौलाना कासमी ने कहा कि रमजान में गरीब, यतीम और यसीरों (बगैर मां के बच्चे) का पूरा-पूरा ध्यान रखा जाए.विशेष रूप से सहरी और इफ्तार में गरीब लोगों को शामिल करने की कोशिश की जाए. अगर हम अपने भोजन की मात्रा कुछ बढ़ा देते हैं तो बढ़ी हुई मात्रा से गरीबों को लाभ पहुंचाया जा सकता है. इसके अलावा ईद पर कपड़े बनाते समय भी ध्यान रखा जाए कि अधिक अच्छे के बजाय कुछ अच्छे कपड़े अपने लिए खरीदें तो गरीबों के लिए भी कपड़े खरीदने का ध्यान रखें.इस अवसर पर जामा मस्जिद में शुक्रवार की नमाज हाफिज जाकिर साहब ने पढ़ाई और दुआ की. रमजान महीने का पहला शुक्रवार होने के चलते जामा मस्जिद में बड़ी संख्या में अकीदतमंद आए थे. 

टॅग्स :रमजान
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठईद-उल-फितर के मुबारक मौके पर अपनों को भेजें ये खूबसूरत और प्यारे मैसेज

भारतJammu-Kashmir: रमजान के महीने में कश्मीर में बढ़ी बेकरी आइटम की डिमांड, बेकर्स ने आटे की बढ़ती कीमतों पर जताई चिंता

पूजा पाठRamadan 2026: मक्का-मदीना में 'ऐतिकाफ़' लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, जानें कैसे करें अप्लाई

फ़ैशन – ब्यूटीRamadan 2026 Mehndi Design: सिंपल से लेकर हैवी तक, रमजान की इफ्तार पार्टियों के लिए बेस्ट मेहंदी डिजाइन्स, मिनटों में मिलेगा खूबसूरत डिजाइन

पूजा पाठRamadan 2026: भारत की इन ऐतिहासिक मस्जिदों में महसूस करें इबादत का सुकून, रमजान के मौके पर जरूर करें दीदार

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप