लाइव न्यूज़ :

उत्तर प्रदेश में लॉकडाउन में छूट के साथ खुल गए मथुरा-वृन्दावन के मंदिर

By भाषा | Updated: June 1, 2021 11:54 IST

Open in App

मथुरा, एक जून उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों में उल्लेखनीय कमी होने पर राज्य सरकार द्वारा बाजार एवं अन्य व्यापारिक गतिविधियों को शुरू करने की अनुमति मिलने के बाद मथुरा जिला के सभी मंदिर मंगलवार से खुलने शुरू हो गये हैं।

राज्य सरकार ने मंगलवार से आम बाजारों एवं अन्य व्यापारिक गतिविधियों को पुनः प्रारंभ करने की अनुमति दे दी है।

इन मंदिरों में श्रीकृष्ण जन्मस्थान मंदिर एवं वृन्दावन का विश्वप्रसिद्ध ठाकुर बांके बिहारी मंदिर भी शामिल है। हालांकि यहां एक बार में सिर्फ पांच दर्शनार्थियों को ही प्रवेश दिया जा रहा है।

बांके बिहारी मंदिर में लॉकडाउन से पूर्व जारी ऑनलाइन पंजीयन के नियम का भी पालन हो रहा है। वहीं, मथुरा के एक अन्य प्रमुख मंदिर ठाकुर द्वारिकाधीश मंदिर को श्रद्धालुओं के लिए बुधवार से खोले जाने का निर्णय लिया गया है।

श्रीकृष्ण जन्मस्थान सेवा संस्थान के सचिव कपिल शर्मा ने बताया, ‘‘श्रीकृष्ण जन्मस्थान के सभी मंदिर मंगलवार सुबह सात बजे से खुल गए हैं। जो दोपहर 12 बजे तक व सायंकाल साढ़े तीन बजे से शाम साढ़े छह बजे तक खुले रहेंगे।’’

उन्होंने बताया, ‘‘कोविड दिशानिर्देश के मुताबिक दर्शनार्थियों की सुविधा के लिए प्रवेश द्वारों पर थर्मल स्कैनिंग, सैनिटाइजर आदि की व्यवस्थाएं की गई हैं तथा एक साथ केवल पांच श्रद्धालुओं को ही मंदिर में प्रवेश दिया जा रहा है।’’

बांके बिहारी मंदिर के प्रबंधक मुनीष शर्मा ने बताया, ‘‘मंदिर आज से खुल गया है, परंतु दर्शन के लिए पंजीकरण आवश्यक है।’’

मंदिर के सामान्य प्रबंधक उमेश सारस्वत ने बताया, ‘‘मंदिर में सुबह साढ़े पांच बजे से सुबह सात बजे तक ही दर्शन सुलभ हो सकेगा और शनिवार व रविवार को सरकारी आदेश के मुताबिक मंदिर बंद रहेगा।’’

वृन्दावन के इस्कॉन मंदिर के प्रबंधकों ने बताया, ‘‘मंदिर सुबह नौ बजे से खुल गया है और दोपहर एक बजे तक श्रद्धालु दर्शन कर सकेंगे। सायंकाल में चार से साढ़े छह बजे तक दर्शन का समय रहेगा।’’

वहीं, मथुरा के द्वारिकाधीश मंदिर के मीडिया प्रभारी ने बताया, ‘‘मंदिर में दो बार सुबह और दो बार शाम को विशेष झांकियों के समय ठाकुरजी के दर्शन होंगे। प्रथम झांकी प्रातः सवा आठ से पौने नौ बजे तक व द्वितीय झांकी सुबह सवा दस से 11 बजे तक होगी। सायंकाल की झांकी के लिए शाम पौने पांच से सवा पांच तक और शाम सवा छह से सात बजे तक मंदिर खुलेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

क्रिकेटDC vs GT, IPL 2026: दिल्ली में बादलों का डेरा, जानें DC vs GT मैच में बारिश खेल बिगाड़ेगी या नहीं?

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

भारत अधिक खबरें

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह