लाइव न्यूज़ :

मथुरा रिफाइनरी में वेल्डिंग के दौरान लगी आग, छह मजदूर झुलसे और तीन की हालत गंभीर

By भाषा | Updated: January 8, 2020 13:45 IST

दुर्घटना में घायल हुए सभी मजदूर तोशिबा वाटर वर्क्स कंपनी की कांट्रैक्ट फर्म के कर्मचारी हैं। मथुरा रिफाइनरी की जन सम्पर्क अधिकारी डॉक्टर रेनू पाठक ने बताया, ‘‘मंगलवार को रिफाइनरी के डेढ़ माह के शट डाउन के दौरान ईटीपी यूनिट में पाइप वेल्डिंग का काम कर रहा था। दो कर्मचारी पाइप पर चढ़कर वेल्डिंग कर रहे थे। चार कर्मचारी उनकी सहायता के लिए नीचे मौजूद थे। वेल्डिंग के दौरान उसके गर्म शोले जमीन पर फैले पेट्रोलियम कचरे में गिरे और उनमें आग लग गई।’’

Open in App
ठळक मुद्देपाठक ने बताया कि गंभीर रुप से घायल मजदूरों में धर्मपुरा निवासी पौहप सिंह, बबरौद निवासी गीतम सिंह व भैंसा गांव निवासी गिर्राज शामिल हैं।मथुरा के नयति मेडिसिटी और फिर वहां से दिल्ली के सफदरजंग एवं अपोलो अस्पताल में रेफर किया गया है।

उत्तर प्रदेश के मथुरा जनपद में स्थित भारतीय तेल निगम के तेलशोधक कारखाने के ईटीपी (ईफ्लुएण्ट ट्रीटमेंट प्लाण्ट) में मंगलवार को पाइप वेल्डिंग के दौरान वहां मौजूद पेट्रोलियम पदार्थों के कचरे में आग लग गई। रिफाइनरी के अधिकारियों ने बताया कि घटना में चार मजदूर गंभीर रूप से झुलस गए। इनमें से एक का इलाज रिफाइनरी के अस्पताल चल रहा है जबकि तीन अन्य को दिल्ली रेफर किया गया है।

दुर्घटना में घायल हुए सभी मजदूर तोशिबा वाटर वर्क्स कंपनी की कांट्रैक्ट फर्म के कर्मचारी हैं। मथुरा रिफाइनरी की जन सम्पर्क अधिकारी डॉक्टर रेनू पाठक ने बताया, ‘‘मंगलवार को रिफाइनरी के डेढ़ माह के शट डाउन के दौरान ईटीपी यूनिट में पाइप वेल्डिंग का काम कर रहा था। दो कर्मचारी पाइप पर चढ़कर वेल्डिंग कर रहे थे। चार कर्मचारी उनकी सहायता के लिए नीचे मौजूद थे। वेल्डिंग के दौरान उसके गर्म शोले जमीन पर फैले पेट्रोलियम कचरे में गिरे और उनमें आग लग गई।’’

उन्होंने बताया कि तुरंत ही आपातकाल घोषित कर आग पर काबू पाया गया। झुलसे कर्मचारियों को पहले रिफाइनरी के अस्पताल ले जाया गया जहां प्राथमिक उपचार के पश्चात एक कर्मचारी को छुट्टी दे दी गई। तीन अन्य को पचास प्रतिशत से अधिक जल जाने की स्थिति में पहले मथुरा के नयति मेडिसिटी और फिर वहां से दिल्ली के सफदरजंग एवं अपोलो अस्पताल में रेफर किया गया है।

पाठक ने बताया कि गंभीर रुप से घायल मजदूरों में धर्मपुरा निवासी पौहप सिंह, बबरौद निवासी गीतम सिंह व भैंसा गांव निवासी गिर्राज शामिल हैं। गिर्राज वाटिका निवासी ओमप्रकाश, धनगांव निवासी रौहतान सिंह और पिपरौठ निवासी ओमप्रकाश का स्थानीय स्तर पर ही उपचार किया गया। उन्होंने बताया कि रिफाइनरी प्रशासन ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं।  

टॅग्स :मथुरादिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह