लाइव न्यूज़ :

25 मार्च : भारतीय भाषा में पहले विज्ञापन का प्रकाशन

By भाषा | Updated: March 25, 2021 12:06 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 25 मार्च आजकल अखबारों में हर तरफ विज्ञापनों की भरमार रहती है और यह विज्ञापन अखबार मालिकों के लिए राजस्व का एक बड़ा जरिया होते हैं। अब सवाल यह पैदा होता है कि पहला विज्ञापन कब और कहां प्रकाशित हुआ होगा। भारत में वह 25 मार्च 1788 का दिन था जब कलकत्ता गजट में भारतीय भाषा में पहला विज्ञापन प्रकाशित हुआ। यह बांग्ला भाषा में प्रकाशित हुआ था।

अन्तरराष्ट्रीय स्तर पर इस दिन की बड़ी घटना का जिक्र करें तो हरित क्रांति के जनक कहे जाने वाले वैज्ञानिक नार्मन बोरलॉग का जन्म 1914 को 25 मार्च को ही हुआ था और उनकी इस उपलब्धि का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि उन्हें शांति के नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।

देश और दुनिया के इतिहास में 25 मार्च की तारीख पर दर्ज अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का ब्यौरा इस प्रकार है:-

1655 : शनि के सबसे बड़े उपग्रह टाइटन की खोज हुई।

1788 : किसी भारतीय भाषा :बांग्ला: में पहला विज्ञापन कलकत्ता गजट में प्रकाशित हुआ।

1807 : ब्रिटिश साम्राज्य से दास प्रथा का अंत।

1821 : ग्रीक स्वतंत्रता संग्राम की शुरूआत।

1896: यूनान की राजधानी एथेंस में आधुनिक ओलंपिक खेलों की शुरूआत.

1898 : सिस्टर निवेदिता को स्वामी विवेकानंद ने ब्रह्मचर्य की दीक्षा दी।

1914 : अमेरिकी कृषि वैज्ञानिक और मानवतावदी एवं नोबेल पुरस्कार से सम्मानित नॉर्मन बोरलॉग का जन्म

1920 : स्वाधीनता सेनानी और गांधीवादी नेता ऊषा मेहता का जन्म।

1931 : महान पत्रकार और राजनेता गणेश शंकर विद्यार्थी का निधन।

1965 : नागरिक अधिकारों के लिए संघर्षरत मार्टिन लूथर किंग जूनियर का चार दिवसीय मार्च संपन्न।

1983 : दुनिया के सबसे आधुनिक समुद्र विज्ञान शोध पोत सागर कन्या का जलावतरण।

1986 : देश की पहली विशेष दुग्ध ट्रेन आनंद से चलकर कलकत्ता पहुंची।

1989 : भारत का पहला सुपर कंप्यूटर राष्ट्र को समर्पित किया गया। एक्स-एमपी-14 को अमेरिका द्वारा तैयार किया गया था।

1995: विख्यात मुक्केबाज माइक टायसन तीन साल की कैद के बाद जेल से रिहा।

2002 : उत्तरी अफगानिस्तान के हिंदू कुश क्षेत्र में 6.1 की तीव्रता के भूकंप ने भारी तबाही मचाई। 1000 से ज्यादा लोगों की मौत।

2020 : देश में कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या 600 के पार, तमिलनाडु में पहली मौत। दुनियाभर में मरने वालों का आंकड़ा 19,246 पर पहुंचा।

2020 : अफगानिस्तान में बंदूकधारियों ने गुरुद्वारे पर किया हमला, 25 श्रद्धालुओं की मौत।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

क्रिकेटशुभमन गिल कब तक करेंगे आईपीएल 2026 में वापसी? इंजरी कितनी गंभीर? जानें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारत अधिक खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण