लाइव न्यूज़ :

Maratha Reservation: शिंदे सरकार ने शिक्षा और सरकारी नौकरियों में 10 फीसदी मराठा आरक्षण के बिल के मसौदे को मंजूरी दी

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: February 20, 2024 11:11 IST

महाराष्ट्र की शिंदे सरकार ने शिक्षा और सरकारी नौकरियों में 10 फीसदी मराठा आरक्षण के बिल के मसौदे को मंजूरी दे दी है।

Open in App
ठळक मुद्देमहाराष्ट्र में शिक्षा-सरकारी नौकरियों में 10 फीसदी मराठा आरक्षण के बिल के मसौदे को मिली मंजूरीएकनाथ शिंदे सरकार ने मराठा आरक्षण को लेकर लिया बड़ा फैसला, गतिरोध शांत होने की उम्मीदइस समस्या के समाधान के लिए बीते 20 फरवरी को महाराष्ट्र विधानसभा का विशेष सत्र बुलाया गया

मुंबई: महाराष्ट्र में मराठा आरक्षण को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। सूबे की एकनाथ शिंदे सरकार ने बीते कई दिनों से प्रदेश में चल रहे मराठा आरक्षण की मांग पर बेहद महत्वपूर्ण फैसले लेते हुए शिक्षा और सरकारी नौकरियों में 10 फीसदी मराठा आरक्षण के बिल के मसौदे को मंजूरी दे दी है। महाराष्ट्र कैबिनेट के इस फैसले से बीते कई महीनों से चल रहे मराठा आरक्षण आंदोलन के समाप्त होने की उम्मीद की जा रही है।

 मनोज जरांगे की अगुवाई में चल रहे मराठा आरक्षण के लिए लाखों आरक्षण समर्थक मुंबई सहित पूरे सूबे में प्रदर्शन और भूख हड़ताल कर रहे थे। इस समस्या के समाधान के लिए बीते 20 फरवरी को महाराष्ट्र विधानसभा का विशेष सत्र बुलाया गया। शिंदे सरकार जल्द से जल्द इस जटिल मसले को सुलझाने की कोशिश कर रही थी। इसी के तहत सरकार ने मराठाओं को शिक्षा और सरकार नौकरियों में 10 फीसदी आरक्षण देने का निर्णय लिया है।

मालूम हो कि महाराष्ट्र विधानसभा ने 2018 में ही मराठा समुदाय को सरकारी नौकरियों और शैक्षणिक संस्थाओं में 16 फीसदी आरक्षण देने वाला विधेयक पारित किया था। मगर इससे राज्य में कुल आरक्षण 50 प्रतिशत की अधिकतम सीमा से ऊपर चला गया। जिसके कारण सुप्रीम कोर्ट ने 2021 में इसे असंवैधानिक करार देते हुए रद्द कर दिया था।

सरकार ने इसका एक व्यावहारिक उपाय यह निकाला कि मराठा समुदाय को कुणबी सर्टिफिकेट देकर आरक्षण का हकदार बना दिया जाए, जिससे कुल आरक्षण सीमा के अंदर रहते हुए ही उनकी मांग पूरी हो जाए। लेकिन मराठा समुदाय के कथित ओबीसीकरण की इस कोशिश पर कुणबी समुदाय नाराज हो गया। उसका कहना था कि इससे आरक्षण के उसके हिस्से में कटौती होगी।

महाराष्ट्र में लगभग 30 फीसदी की जनसंख्या वाला मराठा समुदाय राजनीतिक तौर पर बेहद प्रभावशाली माना जाता है। इस कारण से सभी राजनीतिक दल चाहते हैं कि मराठाओं को आरक्षण मिले लेकिन सुप्रीम कोर्ट के दिशा-निर्देशों के कारण उन्हें आरक्षण देने में कठिनाई आ रही है। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि शिंदे सरकार से पास हुआ मराठाओं का 10 फीसदी का कोटा कुल आरक्षण सीमा 50 फीसदी में किस तरह से फिट बैठता है।

टॅग्स :मराठा आरक्षण आंदोलनएकनाथ शिंदेमहाराष्ट्रBJPसुप्रीम कोर्ट
Open in App

संबंधित खबरें

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

कारोबारबेंगलुरु-मुंबई एक्सप्रेस शुरू, देखिए रूट, समय और टिकट की कीमत, तुमकुरु, हुबली, बेलगावी, सांगली, कराड, सतारा, लोनांद, पुणे, लोनावला, कल्याण और ठाणे सहित 15 स्टेशनों पर रुकेगी

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी

भारत अधिक खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो