लाइव न्यूज़ :

तमिलनाडु में माओवादियों के घुसपैठ की आशंका, पुलिस हाई अलर्ट पर, हर वाहन पर रखी जा रही है नजर

By भाषा | Updated: November 7, 2019 19:32 IST

केरल पुलिस ने एक पेनड्राइव बरामद किया है जिसमें वीडियो फुटेज और तस्वीरें मिली हैं। इन वीडियो और तस्वीरों से काफी तादाद में लोगों को राइफल चलाने के प्रशिक्षण का खुलासा हुआ है।

Open in App
ठळक मुद्देकेरल के पलक्कड़ जिले में हाल में अट्टापडी के पास एक मुठभेड़ में चार संदिग्ध माओवादियों को मार गिराये जाने की घटना के बाद तमिलनाडु में पुलिस हाई अलर्ट पर है। राज्य में माओवादियों के संभावित घुसपैठ को रोकने के लिये सीमावर्ती राजमार्गों पर वाहनों की जांच तेज कर दी गयी है।

केरल के पलक्कड़ जिले में हाल में अट्टापडी के पास एक मुठभेड़ में चार संदिग्ध माओवादियों को मार गिराये जाने की घटना के बाद तमिलनाडु में पुलिस हाई अलर्ट पर है और राज्य में माओवादियों के संभावित घुसपैठ को रोकने के लिये सीमावर्ती राजमार्गों पर वाहनों की जांच तेज कर दी गयी है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार केरल पुलिस ने एक पेनड्राइव बरामद किया है जिसमें वीडियो फुटेज और तस्वीरें मिली हैं। इन वीडियो और तस्वीरों से काफी तादाद में लोगों को राइफल चलाने के प्रशिक्षण का खुलासा हुआ है।

सूत्रों ने बताया कि वीडियो में अधिकतर प्रशिक्षु हिंदी और छत्तीसगढ़ी बोलते दिख रहे हैं। पिछले महीने के आखिर में पलक्कड़ जिले में अट्टापडी की जंगलों में कथित मुठभेड़ में चार संदिग्ध माओवादियों को मार गिराया गया।

सूत्रों ने बताया कि ऐसी भी रिपोर्ट है कि मुठभेड़ के दौरान एक या दो प्रशिक्षक गोली लगने से घायल हुए थे और वे इलाज के लिये तमिलनाडु में घुसने या सीमावर्ती दोनों राज्यों के नजदीकी अस्पतालों में जाने का प्रयास कर सकते हैं। इसके बाद तमिलनाडु की जंगलों के भीतर तलाश तेज कर दी गयी है और नादुगानी, सोलादी, नंबियारकुन्नु गुडालुर और पट्टावयाल में चौकियों को अलर्ट कर दिया गया है।

उन्होंने बताया कि तलाश अभियान में सहायता के लिये मुल्ली और पंडालूर शिविरों में विशेष कार्य बल के कर्मियों को सचेत कर दिया गया है। 

टॅग्स :तमिलनाडु
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपानीपुरी बेचने, मजदूरी करने और होटलों में टेबल साफ करने के लिए आते हैं उत्तर भारत से लोग?, संजय मयूख की पहल पर तमिलनाडु के मंत्री के खिलाफ निंदा प्रस्ताव

क्राइम अलर्ट4 दोस्त मिले और कई घंटे तक पीते रहे?, 2 सॉफ्टवेयर इंजीनियर मणि कुमार ने 6 कैन बीयर और पुष्पराज ने 5 कैन बीयर पी, शराब पीने के बाद खाना गले में फंसने से मौत

क्रिकेटन्यूजीलैंड सीरीज से पहले टीम इंडिया को झटका, पसली में फ्रैक्चर और 40 दिन के लिए बाहर साई सुदर्शन

भारतउत्तर और दक्षिण भारत के मध्य एकता के सेतु सुब्रमण्यम भारती

क्राइम अलर्टपति से अलग होकर महिला छात्रावास में रह रही थी पत्नी, मिलने के बहाने से हॉस्टल गया और कहासुनी के बाद दरांती से काटा, शव के साथ सेल्फी ले व्हाट्सएप स्टेटस पर डाला, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए