लाइव न्यूज़ :

Maoist Link Case: बॉम्बे हाई कोर्ट ने नागपुर की जेल में बंद डीयू के पूर्व प्रोफेसर जीएन साईबाबा सहित 5 अन्य को बरी किया

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: March 5, 2024 11:38 IST

बॉम्बे हाईकोर्ट ने मंगलवार को माओवादी कनेक्शन के आरोप में नागपुर की जेल में बंद दिल्ली विश्वविद्यालय के पूर्व प्रोफेसर जीएन साईबाबा सहित  पांच अन्य को बरी कर दिया है।

Open in App
ठळक मुद्देबॉम्बे हाईकोर्ट ने डीयू के पूर्व प्रोफेसर जीएन साईबाबा सहित 5 को माओवादी आरोपों से बरी कियागढ़चिरौली के सेशन कोर्ट ने जीएन साईबाबा सहित अन्य को माओवादी लिंक का दोषी ठहराया थानागपुर की सेंट्रल जेल में बंद जीएन साईबाबा 99 प्रतिशत विकलांग हैं और व्हीलचेयर पर हैं

मुंबई: बॉम्बे हाईकोर्ट ने मंगलवार को माओवादी कनेक्शन के आरोप में नागपुर की जेल में बंद दिल्ली विश्वविद्यालय के पूर्व प्रोफेसर जीएन साईबाबा सहित  पांच अन्य को बरी कर दिया है।

इस मामले में आदेश देते हुए हाईकोर्ट के जस्टिस विनय जोशी और जस्टिस एसए मेनेजेस की पीठ ने नागपुर के सत्र अदालत के फैसले को रद्द कर दिया है, जिसने सत्र अदालत ने साल 2017 में जीएन साईबाबा सहित अन्य को माओवादी कनेक्शन के लिए दोषी ठहराया था।

कानूनी खबरों की वेबसाइट बार एंड बेंच ने आदेश के बारे में बताया कि बॉम्बे हाईकोर्ट की दो जजों की बेंच ने, जिसमें जस्टिस विनय जोशी और जस्टिस एसए मेनेजेस शामिल थे। उन्होंने जीएन साईबाबा की अपील पर दोबारा सुनवाई के बाद फैसला सुनाया क्योंकि हाईकोर्ट की पिछली बेंच ने भी 14 अक्टूबर 2022 को डीयू के इस विकलांग प्रोफेसर को आरोपों से बरी कर दिया था।

मालूम हो कि 54 साल के जीएन साईबाबा बहुत समय से व्हीलचेयर पर हैं और 99 प्रतिशत विकलांग हैं। साईबाबा फिलहाल माओवादी कनेक्शन के आरोप में नागपुर की सेंट्रल जेल में बंद हैं।

साल 2017 के मार्च महीने में गढ़चिरौली की एक सत्र अदालत ने जीएन साईबाबा सहित अन्य को कथित माओवादी संबंधों और देश के खिलाफ युद्ध छेड़ने जैसी गतिविधियों में शामिल होने के लिए दोषी ठहराया था।

टॅग्स :बॉम्बे हाई कोर्टमाओवालीनागपुर
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट8 महिला श्रमिकों की मौत, नागपुर-मुंबई एक्सप्रेसवे पर ट्रक-टेम्पो में टक्कर

भारततीन मेमू ट्रेनें रद्द, कई ट्रेनें प्रभावित, बालाघाट-इतवारी मेमू पटरी से उतरी, कामठी और कलमना के बीच हादसा

भारतनीतीश कुमार के बाद कौन बनेगा मुख्यमंत्री?, दिल्ली से लेकर नागपुर तक दौड़ लगा रहे भाजपा नेता, देखिए लिस्ट में कौन शामिल?

भारतकौन थे दत्ता मेघे?, 89 वर्ष की आयु में निधन

ज़रा हटकेराष्ट्रतेज-राष्ट्रप्राण-राष्ट्रध्वज!, विदर्भ के सबसे ऊंचे राष्ट्रध्वज को मुख्यमंत्री ने राष्ट्र को किया समर्पित, नागपुर के कस्तूरचंद पार्क में लगाया गया भव्य तिरंगा, फोटो

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?