लाइव न्यूज़ :

आडवाणी, सुषमा, देवगौडा समेत कई दिग्गज नेता 17 वीं लोकसभा में नहीं आए नजर

By भाषा | Updated: June 18, 2019 04:41 IST

भाजपा के वरिष्ठ नेता मुरली मनोहर जोशी, पूर्व लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन, कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे, एम वीरप्पा मोइली और ज्योतिरादित्य सिंधिया जैसे चर्चित चेहरे इस बार नजर नहीं आए।

Open in App

दशकों से संसद के निचले सदन के नियमित सदस्य रहे लाल कृष्ण आडवाणी, एच डी देवगौड़ा और सुषमा स्वराज सहित कई वरिष्ठ नेता चुनाव नहीं लड़ने या हार जाने के कारण सोमवार को 17 वीं लोकसभा में नहीं दिखे।

भाजपा के वरिष्ठ नेता मुरली मनोहर जोशी, पूर्व लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन, कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे, एम वीरप्पा मोइली और ज्योतिरादित्य सिंधिया जैसे चर्चित चेहरे इस बार नजर नहीं आए। भाजपा के 75 साल से अधिक उम्र के नेता को मुकाबले में नहीं उतारने के प्रावधान के कारण आडवाणी, जोशी और महाजन इस बार चुनाव में नहीं उतरे जबकि स्वराज ने खराब स्वास्थ्य के कारण चुनाव नहीं लड़ा ।

पूर्व प्रधानमंत्री देवगौड़ा और कांग्रेस के नेता खड़गे तथा सिंधिया लोकसभा चुनाव हार गए थे। अन्नाद्रमुक नेता और पूर्व उपाध्यक्ष एम थंबीदुरई और शिरोमणि अकाली दल के नेता प्रेम सिंह चांदूमाजरा चुनाव हार गए। बीजद नेता तथागत सत्पथी चुनाव नहीं लड़े थे। महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण भी चुनाव हार गए। 

टॅग्स :लोकसभा संसद बिलएल के अडवाणीसुषमा स्वराजएचडी देवगौड़ामुरली मनोहर जोशी
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'मोदी सरकार ने नक्सलवाद को खत्म कर दिया': अमित शाह ने कांग्रेस से पूछा आदिवासियों का विकास क्यों नहीं हुआ?

भारतमहिला आरक्षण विशेष सत्र: केंद्र प्रस्ताव पर जम्मू कश्मीर को क्या फायदा?, लोकसभा सीटों की संख्या 5 से बढ़कर 8?

भारतकांग्रेस के साथ मेरा 'जबरन विवाह' हुआ था, मुझे 'तलाक' लेना पड़ा?, खरगे के बयान पर पूर्व पीएम देवगौड़ा बोले?, वीडियो

भारतसंसद में हंसी मजाक?, खरगे के भाषण पर पीएम मोदी की हंसी, देवेगौड़ा जी ने कांग्रेस से किया प्यार और मोदी जी से कर ली शादी?, वीडियो

भारतRicky Syngkon dies: शिलांग लोकसभा सांसद रिकी सिंगकोन की फुटबॉल खेलते समय हुई मौत

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम