लाइव न्यूज़ :

योगी समेत कई नेताओं ने दी छठ पर्व की बधाई, मुख्यमंत्री की कोविड प्रोटोकॉल के पालन की अपील

By भाषा | Updated: November 9, 2021 16:33 IST

Open in App

लखनऊ, नौ नवम्बर उत्तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ, विधानसभा अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित, विधान परिषद के सभापति कुंवर मानवेंद्र सिंह, विधान सभा उपाध्यक्ष नितिन अग्रवाल और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष राम गोविंद चौधरी ने मंगलवार को प्रदेश वासियों को छठ पर्व की बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

मंगलवार को जारी एक सरकारी बयान में मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘छठ पर्व लोक आस्था का एक प्रमुख पर्व है। इस पर्व में आत्मिक शुद्धि और निर्मल मन से अस्ताचल और उदीयमान भगवान सूर्य की उपासना की जाती है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘हमारे देश में प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण की समृद्ध परंपरा व संस्कृति है। प्रकृति के साथ मानव के जुड़ाव का सन्देश देने वाला छठ पर्व इसी समृद्ध परम्परा का जीवन्त उदाहरण है।’’ मुख्यमंत्री ने लोगों से छठ पर्व के समस्त अनुष्ठानों में कोविड-19 के प्रोटोकॉल का पूर्ण पालन करने की अपील की।

उत्तर प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित ने लोक आस्था के महापर्व छठ के पावन अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उनके सुख-समृद्धि व दीर्घायु होने की कामना की। उन्होंने अपने संदेश में कहा है कि छठ पूजा धार्मिक और सांस्कृतिक आस्था का लोक पर्व है।

उत्तर प्रदेश विधान परिषद के सभापति कुंवर मानवेन्द्र सिंह ने अपने संदेश में कहा है कि छठ पूजा धार्मिक और सांस्कृतिक आस्था का लोकपर्व है।

विधान सभा उपाध्यक्ष नितिन अग्रवाल ने अपने संदेश में कहा है कि यह पर्व जन सामान्य द्वारा अपने सांस्कृतिक रीति-रिवाजों के रंगों से सजा है। विधान सभा के नेता प्रतिपक्ष राम गोविन्द चौधरी ने छठ महापर्व के अवसर पर प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि की कामना करते हुए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। चौधरी ने कहा कि छठ पूजा धार्मिक और सांस्कृतिक आस्था का लोकपर्व है। उन्होंने कहा कि इस उत्सव के लिए लोग स्वयं आगे होकर सभी कार्य संपादित करते हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

क्रिकेटशुभमन गिल कब तक करेंगे आईपीएल 2026 में वापसी? इंजरी कितनी गंभीर? जानें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारत अधिक खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण