लाइव न्यूज़ :

हरियाणा की कई खापों ने किसान आंदोलन में शामिल होने का निर्णय लिया

By भाषा | Updated: November 29, 2020 23:25 IST

Open in App

चंडीगढ़, 29 नवंबर हरियाणा की कई खापों ने नए कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलनरत किसानों के ''दिल्ली चलो'' आह्वान में शामिल होने का रविवार को निर्णय लिया।

हरियाणा की दादरी सीट से निर्दलीय विधायक सोमबीर सांगवान ने 'पीटीआई-भाषा' को बताया कि रोहतक में हुई 30 खापों (जाति परिषद) के प्रमुखों की बैठक में यह निर्णय लिया गया। वह ''सांगवान खाप'' के प्रमुख भी हैं।

विधायक ने कहा कि दिल्ली की पालम खाप ने भी बैठक में हिस्सा लिया, जिसका नेतृत्व इसके प्रमुख राम करण सोलंकी ने किया।

उन्होंने कहा, '' बैठक में भाग लेने वाली सभी खापों ने दिल्ली सीमा पर विरोध-प्रदर्शन कर रहे हजारों किसानों का आम सहमति से समर्थन करने का फैसला किया।''

सांगवान ने कहा, '' यह फैसला लिया गया कि विभिन्न खाप अपनी-अपनी पंचायतों में सोमवार को बैठक करेंगी और इसके बाद वे लोग एकत्र होकर किसानों के समर्थन में दिल्ली की ओर कूच करेंगे।''

उन्होंने बैठक के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए कहा, '' ठंड के मौसम में हजारों किसान सड़कों पर हैं। सरकार को तत्काल उनसे बात करनी चाहिए और मुद्दे को सुलझाना चाहिए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत400 स्टूडेंट्स को बांटे 1 करोड़ रुपये की पुरस्कार राशि, एलिट और क्लैट में अच्छी रैंक लाकर नाम रोशन करने वाले स्टूडेंट्स सम्मानित

भारतकौन हैं मानस रंजन मंगराज?, सस्मित पात्रा की जगह होंगे राज्यसभा में बीजेडी संसदीय दल नेता, उपनेता और मुख्य सचेतक सुलता देव, नवीन पटनायक ने किया बदलाव?

कारोबारदिल्ली-सहारनपुर-देहरादून एक्सप्रेसवेः 6.5 की बजाय 2.5 घंटे में पहुंचे?, लागत 12,000 से 13,000 करोड़ रुपये, 340 मीटर लंबी काली सुरंग, जानिए 5 मुख्य बातें

भारतनोएडा में प्रदर्शन तेज, फैक्ट्री में कामकाज ठप?, वाहनों और संपत्ति में तोड़फोड़, हाई अलर्ट पर दिल्ली पुलिस, वीडियो

क्राइम अलर्टइको-कार में 9 लोग थे सवार, सीमेंट मिक्सर ट्रक से टक्कर और 9 की मौत, अस्पताल में जिंदगी से लड़ रहे 3, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतलालू यादव को नहीं राहत?, सुप्रीम कोर्ट ने जमीन के बदले नौकरी मामले में सीबीआई एफआईआर रद्द करने से किया इनकार

भारत1400000 महिलाएं लोकल गवर्नमेंट बॉडीज में कर रहीं काम?, नारी शक्ति वंदन को समर्पित?, पीएम मोदी बोले-नया इतिहास रचने के करीब, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल में एसआईआर कोई मुद्दा नहीं?, मिथुन चक्रवर्ती ने कहा- सीएम बनर्जी ने 15 साल में कोई काम नहीं किया, बेवजह हंगामा कर रहीं

भारतअसली मुद्दा महिला आरक्षण नहीं, परिसीमन?, सोनिया गांधी ने कहा- ‘परिसीमन प्रस्ताव अत्यंत खतरनाक’ और ‘संविधान पर हमला’

भारतदक्षिण में हिंदी विरोधी राजनीति की जमीनी हकीकत अलग!