लाइव न्यूज़ :

उत्तर प्रदेश: गेस्ट हाउस में खुदाई के दौरान कई मकान भरभरा कर गिरे, मलबे में लोगों के दबे होने की आशंका

By अंजली चौहान | Updated: January 26, 2023 10:27 IST

जानकारी के मुताबिक, मकानों के पास ही एक गेस्ट हाउस में खुदाई का काम चल रहा था, इसी दौरान कई मकान ढह गए। 

Open in App
ठळक मुद्देयूपी के आगरा में कई मकानों के एक साथ गिरने से हड़कंप मच गया।घटना की सूचना मिलते ही घटनास्थल पर पुलिस ने राहल बचाव कामी शुरू करवा दिया है।मलबे से अब तक 2 लोगों को बाहर निकाला गया है।

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा में गुरुवार को कई मकानों के गिरने से बड़ा हादसा हो गया। बताया जा रहा है कि मकान गिरने के कारण कई लोगों के मलबे में फंसे होने की आशंका है। घटना आगरा थाना क्षेत्र की बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक, मकानों के पास ही एक गेस्ट हाउस में खुदाई का काम चल रहा था, इसी दौरान कई मकान ढह गए। 

रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

गौरतलब है कि घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन मौके पर पहुंचा। अधिकारी मलबे को हटवाने का काम कर रहे हैं और अब तक मलबे से दो लोगों को बाहर निकाल लिया गया है। घायल दो लोगों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है। वहीं, राहत बचाव का काम अब भी जारी है। आशंका है कि इस मलबे में करीब आधा दर्जन लोग दबे हो सकते हैं।

लखनऊ में इमारत गिरने से 2 लोगों की मौत 

बता दें कि 24 जनवरी को लखनऊ के वजीर हसनगंज रोड पर एक बहुमंजिला इमारत गिरने से बड़ा हादसा हो गया। इस हादसे के दो दिन बात ही आगरा में मकानों के गिरने की घटना सामने आई है। मालूम हो कि लखनऊ में इमारत गिरने के कारण इसके मलबे में दब कर दो महिलाओं की दर्दनाक मौत हो गई। वहीं, कई लोगों घायल हो गए। जानकारी के मुताबिक, मृतकों में समाजवादी पार्टी के प्रवक्ता अब्बास हैदर की पत्नी उजमा हैदर और मां बेगम हैदर के रूप में हुई। 

इस हादसे की वजह उत्तर भारत में आए भूकंप को बताया गया है। जिसके कारण पुरानी इमारत भरभरा कर जमींदोज हो गई। मामले का संज्ञान लेते हुए राज्य के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हादसे पर दुख जताया। वहीं, राहत बचाव कार्य के लिए अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए। 

टॅग्स :आगराउत्तर प्रदेश समाचारउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब