लाइव न्यूज़ :

राहुल गांधी को लिखे पत्र पर बोले मनसुख मंडाविया- पहले मैंने विशेषज्ञों के विचार लिए, इसपर मुझसे सवाल करना...

By मनाली रस्तोगी | Updated: December 21, 2022 17:05 IST

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने राहुल गांधी और अशोक गहलोत को लिखे पत्र में उनसे यह सुनिश्चित करने को कहा था कि भारत जोड़ो यात्रा के दौरान उचित कोविड दिशानिर्देशों का पालन किया जा रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देकांग्रेस की ओर से केंद्र की मोदी सरकार पर जमकर निशाना साधा गया।मंडाविया ने कहा कि राजस्थान के 3 सांसदों ने मुझे लिखा था कि भारत जोड़ो यात्रा के कई प्रतिभागियों को कोविड-19 पॉजिटिव पाया गया है।उन्होंने ये भी कहा कि इस यात्रा में शामिल होने के बाद हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री भी पॉजिटिव पाए गए।

नई दिल्ली: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ मनसुख मंडाविया ने बुधवार को पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को पत्र लिखकर उनसे अनुरोध किया कि यदि कोविड नियमों का पालन नहीं किया जा सकता, तो वे भारत जोड़ो यात्रा को निलंबित करने पर विचार करें। वहीं, इसपर कांग्रेस की ओर से केंद्र की मोदी सरकार पर जमकर निशाना साधा गया। 

इस बीच मंडाविया ने कहा कि राजस्थान के 3 सांसदों ने मुझे लिखा था कि भारत जोड़ो यात्रा के कई प्रतिभागियों को कोविड-19 पॉजिटिव पाया गया है। इस यात्रा में शामिल होने के बाद हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री भी पॉजिटिव पाए गए। यह सुनिश्चित करने के लिए कि राजस्थान में कोविड न फैले, मैंने विशेषज्ञों के विचार लिए और राहुल गांधी को लिखा कि भारत जोड़ो यात्रा में कोविड प्रोटोकॉल का पालन किया जाना चाहिए।"

अपनी बात को जारी रखते हुए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ मनसुख मंडाविया ने ये भी कहा, "यह सुनिश्चित करना मेरा कर्तव्य है कि देश में कोविड-19 न फैले। अगर कोई ये सोचता है कि कोई मंत्री उनसे सवाल कैसे कर सकता है तो हम उनकी मानसिकता का क्या कर सकते हैं? इस पर मुझसे सवाल करना मेरे कर्तव्य पालन में बाधा डालने जैसा है।" बता दें कि मंडाविया द्वारा लिखे गए पत्र पर अशोक गहलोत ने भी पलटवार किया था।

टॅग्स :मनसुख मंडावियाकांग्रेसराहुल गांधीअशोक गहलोत
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब