लाइव न्यूज़ :

मनसुख हिरेन की संदिग्ध मौतः सचिन वाजे के खिलाफ एटीएस जल्द ही मामला दर्ज करेगा?

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: March 14, 2021 14:06 IST

महाराष्ट्र की एक अदालत द्वारा मुंबई पुलिस के अधिकारी सचिन वाजे को अंतरिम जमानत देने से इनकार करने के बाद विपक्षी भाजपा ने वाजे को पुलिस बल से निलंबित करने की मांग की.

Open in App
ठळक मुद्देवाजे-हिरेन पहले से ही संपर्क में मनसुख हिरेन पुलिस के मुखबिर के तौर पर भी जाना जाता था. एटीएस जांच में खुलासा हुआ है कि वाझे से उसकी खासी दोस्ती थी. वाजे के वाहन का इस्तेमाल करता था.

मुंबई: आतंकवाद रोधी दस्ता (एटीएस) इस नतीजे पर पहुंचा है कि मनसुख हिरेन की संदिग्ध मौत में सचिन वाजे शामिल थे.

समझा जा रहा है कि अब उनके खिलाफ जल्द ही मामला दर्ज किया जाएगा. सूत्रों के मुताबिक वाजे से की गई जांच की रिपोर्ट पुलिस दल के आला अधिकारियों को सौंप दी गई है और उनकी अनुमति के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी.

वाजे-हिरेन पहले से ही संपर्क में मनसुख हिरेन पुलिस के मुखबिर के तौर पर भी जाना जाता था. एटीएस जांच में खुलासा हुआ है कि वाजे से उसकी खासी दोस्ती थी. वह वाजे के वाहन का इस्तेमाल करता था. सूत्रों के मुताबिक, इसके अलावा हिरेन की पत्नी द्वारा लगाए गए आरोपों के बारे में वाजे को संतोषप्रद जानकारी नहीं दिया करता था. इसलिए वे कार्रवाई की चपेट में आ गया.

सचिन वाजे को एनआईए ने गिरफ्तार किया क्राइम ब्रांच, एटीएस के अधिकारियों से भी पूछताछ

मशहूर उद्योगपति मुकेश अंबानी के घर एंटीलिया के पास मिली विस्फोटकों से मिली गाड़ी, धमकी भरे पत्र और मनसुख हिरेन की मौत के मामले में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने सहायक पुलिस निरीक्षक (एपीआई) सचिन वाझे को गिरफ्तार कर लिया.

एनआईए प्रवक्ता ने बताया कि तकरीबन 12 घंटे की पूछताछ के बाद रात 11.50 बजे वाझे को एनआईए अधिकारियों ने केस नं. आरसी/12021/एनआईए/एमयूएम के तहत गिरफ्तार किया. एनकाउंटर स्पेशलिस्ट के तौर पर जाने जाने वाले वाझे से आज सुबह 11 बजे से पेडर रोड स्थित एनआईए के दफ्तर में लगातार पूछताछ जारी थी. उससे मिली जानकारी के आधार पर उन्हें गिरफ्तार किया गया. एनआईए के अधिकारियों ने दोपहर 4 बजे क्राइम ब्रांच के एसीपी नितिन अलकनुरे को पूछताछ के लिए बुलाया था.

उसके घंटेभर बाद एटीएस एसीपी श्रीपाद काले भी वहां पहुंचे. उनसे पहले अलग-अलग और बाद में आमने-सामने बैठाकर पूछताछ की गई. घंटों पूछताछ के बाद रात 9 बजे अलकनुरे और काले वापस चले गए. इसके बाद भी वाझे से पूछताछ जारी रही.

अर्णब की गिरफ्तारी के लिए इसी स्कॉर्पियो का इस्तेमाल सूत्रों ने बताया कि वाजे से हुई पूछताछ में यह भी पता चला कि हिरेन की स्कॉर्पियो का इस्तेमाल 4 नवंबर को रिपब्लिक टीवी के प्रधान संपादक अर्णब गोस्वामी की गिरफ्तारी में भी इस्तेमाल किया गया था. हालांकि, उस वक्त उस पर दूसरी नंबर प्लेट लगी हुई थी. 25 फरवरी को अंबानी के घर के पास यही स्कॉर्पियो मिली थी. स्कॉर्पियो के मालिक होने का दावा करनेवाले हिरेन मनसुख ठाणे की खाड़ी में लाश मिली थी.

टॅग्स :मुंबईमुकेश अंबानीमुंबई पुलिसउद्धव ठाकरे सरकारभारतीय जनता पार्टी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

क्रिकेटकौन थे अनिल गुरव?, दोस्तों के बीच ‘मुंबई के विवियन रिचर्ड्स’ के नाम से थे मशहूर

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया