मनोज सिन्हा ने पूर्व प्रधानमंत्री वाजपेयी को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि दी

By भाषा | Published: December 25, 2020 09:41 PM2020-12-25T21:41:25+5:302020-12-25T21:41:25+5:30

Manoj Sinha paid tribute to former Prime Minister Vajpayee on his birth anniversary | मनोज सिन्हा ने पूर्व प्रधानमंत्री वाजपेयी को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि दी

मनोज सिन्हा ने पूर्व प्रधानमंत्री वाजपेयी को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि दी

जम्मू, 25 दिसंबर जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने शुक्रवार को पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि दी।

सिन्हा ने कहा, ‘‘अटल जी एक विशिष्ट राजनेता, लोकप्रिय नेता, कवि और समाज सुधारक थे जिन्होंने भारतीय राजनीति को समृद्ध किया और हमारे राष्ट्र की प्रगति में खासा योगदान दिया।"

उन्होंने कहा कि वाजपेयी ने अपनी बुद्धि, निष्पक्षता और विनम्रता के साथ देश के इतिहास में एक राजनीतिक व्यक्ति के रूप में एक महत्वपूर्ण पहचान बनायी।

सिन्हा ने कहा कि वह समाज के सभी वर्गों में सम्मानित थे और लोकतंत्र की शक्ति के प्रति उनका विश्वास और उनका ज्ञान भावी पीढ़ियों का मार्गदर्शन करता रहेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Manoj Sinha paid tribute to former Prime Minister Vajpayee on his birth anniversary

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे