लाइव न्यूज़ :

CBI समन पर मनीष सिसोदिया ने BJP पर साधा निशाना, कहा- गुजरात चुनाव प्रचार में जाने से रोकने के लिए जेल भेजना चाहती है पार्टी

By मनाली रस्तोगी | Updated: October 17, 2022 10:09 IST

आज शराब नीति मामले में सीबीआई ने दिल्ली के डिप्टी मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया से पूछताछ करेगी। इसी क्रम में सिसोदिया ने सीबीआई समन पर भाजपा पर निशाना साधा।

Open in App
ठळक मुद्देमनीष सिसोदिया ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्हें गुजरात चुनाव प्रचार में जाने से रोकने के लिए भाजपा उन्हें जेल भेजना चाहती है।उन्होंने ये भी कहा कि छापेमारी में मेरे खिलाफ कुछ नहीं मिला।मनीष सिसोदिया ने कहा कि अच्छे स्कूल, अस्पताल, नौकरी, बिजली के लिए गुजरात का बच्चा बच्चा अब चुनाव प्रचार कर रहा है।

नई दिल्ली: दिल्ली के डिप्टी मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को सीबीआई ने आज शराब नीति मामले में पूछताछ के लिए बुलाया है। ऐसे में सीबीआई समन पर मनीष सिसोदिया ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्हें गुजरात चुनाव प्रचार में जाने से रोकने के लिए भाजपा उन्हें जेल भेजना चाहती है। उन्होंने ये भी कहा कि छापेमारी में मेरे खिलाफ कुछ नहीं मिला।

वहीं, सोमवार सुबह ट्वीट करते हुए आम आदमी पार्टी (आप) के नेता और दिल्ली के डिप्टी मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा, "मेरे खिलाफ पूरी तरह से फर्जी केस बनाकर इनकी तैयारी मुझे गिरफ्तार करने की है। मुझे आने वाले दिनों में चुनाव प्रचार के लिए गुजरात जाना था। ये लोग गुजरात बुरी तरह से हार रहे हैं। इनका मक़सद मुझे गुजरात चुनाव प्रचार में जाने से रोकना है।" 

उन्होंने आगे कहा, "जब जब मैं गुजरात गया, मैंने गुजरात के लोगों को यही कहा कि हम गुजरात में भी आपके बच्चों के लिए दिल्ली जैसे शानदार स्कूल बनायेंगे। लोग बहुत खुश हैं। लेकिन ये लोग नहीं चाहते कि गुजरात में भी अच्छे स्कूल बनें, गुजरात के लोग भी पढ़ें और तरक्की करें। लेकिन मेरे जेल जाने से गुजरात का चुनाव प्रचार रुकेगा नहीं। आज हर गुजराती खड़ा हो गया है।" 

अपनी बात को जारी रखते हुए मनीष सिसोदिया ने कहा, "अच्छे स्कूल, अस्पताल, नौकरी, बिजली के लिए गुजरात का बच्चा बच्चा अब चुनाव प्रचार कर रहा है। गुजरात का आने वाला चुनाव एक आंदोलन होगा। मेरे खिलाफ एक पूरी तरह से फर्जी केस बनाया हुआ है। मेरे घर रेड की, कुछ नहीं मिला, मेरे सारे बैंक लॉकर देखे, कुछ नहीं मिला, मेरे गांव में जाकर सारी जांच की, कुछ नहीं मिला। ये केस पूरी तरह से फर्जी है।"

टॅग्स :मनीष सिसोदियाBJPगुजरात विधानसभा चुनाव 2022गुजरातGujarat
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारबुलेट ट्रेन परियोजना को व्यावहारिक बनाने की चुनौती

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

क्राइम अलर्टसुखदेवगिरी गोस्वामी से जागृति की शादी, 2 बच्चे की मां को पति के बड़े भाई शांतिगिरी से हुआ प्यार और की शादी, मन नहीं भरा तो कांतिलाल से दूसरा प्रेम?, 25000 रुपये देकर ऐसे रचा साजिश?

भारतसीएम डॉ. मोहन ने लिया मंत्रियों से एक-एक काम का हिसाब, जानें सरकार-संगठन के बीच क्या हुई बात?

भारत अधिक खबरें

भारतPM मोदी और मेलोनी की वायरल सेल्फी से फिर चर्चा में आया रोम का कोलोसियम

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी