लाइव न्यूज़ :

मणिपुर हिंसा: इंफाल में तीन घरों को किया आग के हवाले, पुलिस से हथियार छीने

By अंजली चौहान | Published: August 27, 2023 9:07 PM

अलग-अलग घटनाओं में, मणिपुर के इंफाल में अज्ञात लोगों ने तीन परित्यक्त घरों में आग लगा दी और सुरक्षा कर्मियों से तीन हथियार छीन लिए।

Open in App

इंफाल: मणिपुर में महीनों से जारी हिंसा थमने का नाम नहीं ले रही है। राजधानी इंफाल के न्यू लाम्बुलेन इलाके में रविवार दोपहर अज्ञात लोगों ने तीन खाली पड़े घरों में आग लगा दी गई। भीषण आग में तीनों घर जलकर खाक हो गए। 

अधिकारियों ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही दमकल कर्मी मौके से पहुंचे और आग बुझाने का काम किया गया। इस घटना के कारण इलाके में लोगों की भीड़ जमा हो गई। उन्होंने इलाके में तैनात राज्य और केंद्रीय बलों से उन्हें क्षेत्र में प्रवेश करने की अनुमति मांगी। 

हालांकि, माहौल काफी ज्यादा तनावपूर्ण हो गया और भीड़ को तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस के कुछ गोले दागे।

सुरक्षाकर्मियों के हथियार छीने 

मणिपुर पुलिस ने बताया कि एक अन्य घटना में अज्ञात लोगों ने रविवार देर रात करीब दो बजे पूर्व स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण निदेशक के राजो के आवास की सुरक्षा कर रहे सुरक्षाकर्मियों से तीन हथियार छीन लिये।

पुलिस ने कहा कि यह घटना इंफाल पश्चिम जिले के इंफाल पीएस के अंतर्गत सगोलबंद बिजॉय गोविंदा में हुई, छीने गए हथियारों में दो एके सीरीज राइफलें और एक कार्बाइन शामिल हैं।

अधिकारियों ने कहा कि घटना की वजह बनने वाली परिस्थितियों का पता लगाने के लिए जांच जारी है।

इस बीच, पुलिस ने हथियार बरामद करने और इसमें शामिल लोगों को पकड़ने के लिए कई अभियान शुरू किए हैं।

बता दें कि इसी साल 3 मई के बाद मणिपुर में जातीय हिंसा भड़कने के बाद राज्य में हालात बेकाबू हो गए हैं। मैतई औऱ कुकी समुदाय के बीच जातीय हिंसा में अब तक कई सौ लोग अपनी जान गवां चुके हैं और कई लोग घायल हुए।

हिंसा भड़कने के बाद मजबूरन लोगों को अपने घरों को छोड़कर राहत शिविरों में जाना पड़ा। वहीं, अन्य लोग अभी भी इस हिंसा से प्रभावित है। राज्य में अलग-अलग घटनाओं में आगजनी, लूटपाट, मार-पीट जैसी कई घटनाएं सामने आई हैं। 

टॅग्स :मणिपुरManipur Police
Open in App

संबंधित खबरें

भारतब्लॉग: मणिपुर को समझाने नहीं, समझने की जरूरत

भारतमणिपुर: महिला प्रदर्शनकारियों ने रोका भारतीय सेना का काफिला, पुलिस ने कहा- '11 उपद्रवियों को कराया रिहा', वीडियो वायरल

भारत"नग्न घुमाई गईं महिलाएं पुलिस जिप्सी के पास पहुंचीं लेकिन...": मणिपुर मामले को लेकर CBI जांच में सामने आई चौंकाने वाली घटना

भारतNCERT Textbook: मणिपुर के खेल को मिजोरम का बताया गया, एनसीईआरटी की पाठ्यपुस्तक में गलती!, भाजपा विधायक ने कहा- तुरंत सुधार कीजिए

भारतमणिपुर: बिष्णुपुर में उग्रवादी हमले में शहीद हो गए दो CRPF जवान, जानें मामला

भारत अधिक खबरें

भारतKaiserganj constituency: क्या सपा, बसपा की चुनौती के सामने पिता का दबदबा कायम रख पाएंगे छोटे 'भूषण'?

भारतSwati Maliwal Case: विभव कुमार की गिरफ्तारी को अरविंद केजरीवाल ने भाजपा की साजिश बताया, कल MP, MLA के साथ पहुंचेंगे भाजपा मुख्यालय

भारतNorth-West India Weather Alert: बचके रहना रे बाबा!, भीषण गर्मी की मार जारी, अगले 5 दिन घर से जरूरी काम हो तो निकले, आईएमडी ने अलर्ट किया, ऐसे देखें अपने शहर तापमान

भारतLok Sabha election 2024 Phase 5: चिराग और रोहिणी को पिता की विरासत बचाने की चुनौती, सीतामढ़ी, मधुबनी, मुजफ्फरपुर, सारण, हाजीपुर में 20 को मतदान, जानिए मुख्य बातें

भारतJackie Shroff Delhi High Court: आवाज और तस्वीर इस्तेमाल करने पर रोक, उच्च न्यायालय ने कहा-जब तक जैकी श्रॉफ परमिशन नहीं दें, प्रयोग किया गया तो...