लाइव न्यूज़ :

मणिपुर उपचुनाव: भाजपा ने एक सीट तथा भाजपा समर्थित एक निर्दलीय ने एक सीट जीती

By भाषा | Updated: November 10, 2020 17:51 IST

Open in App

इम्फाल, 10 नवंबर मणिपुर में सत्तारूढ़ भाजपा के ओ लुखोई सिंह ने बांगोई सीट पर जबकि इस पार्टी के समर्थित निर्दलीय उम्मीदवार वाई अंतस खान ने लिलोंग सीट पर उपचुनाव जीता है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों के अनुसार विधानसभा उपचुनाव में भाजपा के पाओनाम ब्रोजेन सिंह और नगामथांग हाओकिप क्रमश: वांगजिंग टेन्था और सैतू सीटों पर क्रमश: आगे चल रहे हैं।

ईसीआई की वेबसाइट के अनुसार, ओ लुखोई सिंह ने अपने प्रतिद्वंद्वी नेशनल पीपुल्स पार्टी के खुराइजम लोकेन सिंह को 257 मतों के अंतर से हराकर बांगोई सीट जीती है।

लिलोंग सीट पर वाई अंतस खान ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी निर्दलीय उम्मीदवार मोहम्मद अब्दुल नासिर को 3078 वोटों के अंतर से हराया है।

वांगजिंग टेन्था सीट पर भाजपा के उम्मीदवार पाओनाम ब्रोजेन सिंह 1560 से अधिक मतों के अंतर से कांग्रेस प्रत्याशी मोइरंगथम हेमंत सिंह से आगे चल रहे हैं।

सैतू सीट पर नगामथांग हाओकिप कांग्रेस के अपने प्रतिद्वंद्वी लम्तीनथांग हाओकिप से 4,297 मतों से आगे चल रहे हैं।

इन चार सीटों से कांग्रेस के विधायक भाजपा में शामिल हो गए थे, जिसके बाद सात नवंबर को यहां उपचुनाव कराना पड़ा।

सत्तारूढ़ भाजपा तीन सीटों पर चुनाव लड़ रही है और उसने लिलोंग सीट पर निर्दलीय उम्मीदवार को अपना समर्थन दिया है। कांग्रेस ने सभी चारों सीटों पर प्रत्याशी उतारे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटDelhi Capitals vs Mumbai Indians: मैच से पहले मुंबई इंडियंस को बड़ा झटका, हार्दिक पांड्या बाहर, एमआई ने डीसी के खिलाफ किए 3 बदलाव

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव चड्डा ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों को शुरु होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारत अधिक खबरें

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो