लाइव न्यूज़ :

भाजपा सांसद मेनका गांधी का बड़ा बयान- सबसे बड़ा धोखा है इस्कॉन, वो कसाइयों को बेच देते हैं गायें

By मनाली रस्तोगी | Updated: September 27, 2023 08:24 IST

पूर्व केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी एक पशु अधिकार कार्यकर्ता हैं और पशु कल्याण के मुद्दों पर सोशल मीडिया पर मुखर रहती हैं।

Open in App
ठळक मुद्देपूर्व केंद्रीय मंत्री गांधी एक पशु अधिकार कार्यकर्ता हैं और पशु कल्याण के मुद्दों पर सोशल मीडिया पर मुखर हैं।हरे कृष्ण आंदोलन से जुड़ा इस्कॉन, दुनिया भर में सैकड़ों मंदिरों का रखरखाव करता है और इसके विदेशों से हजारों भक्त हैं।

नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सांसद मेनका गांधी ने धार्मिक संगठन पर तीखा हमला करते हुए आरोप लगाया कि इंटरनेशनल सोसाइटी फॉर कृष्णा कॉन्शसनेस (इस्कॉन) देश में सबसे बड़ा धोखा है क्योंकि वे अपनी गौशालाओं से गायों को कसाईयों को बेचते हैं। पूर्व केंद्रीय मंत्री गांधी एक पशु अधिकार कार्यकर्ता हैं और पशु कल्याण के मुद्दों पर सोशल मीडिया पर मुखर हैं।

एनडीटीवी की एक रिपोर्ट के अनुसार, सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में मेनका गांधी ने कहा, "इस्कॉन देश का सबसे बड़ा धोखेबाज है।" वीडियो में उन्होंने ये भी कहा कि वे गौशालाओं का रखरखाव करते हैं और विशाल भूमि सहित सरकार से लाभ प्राप्त करते हैं।

फिर वह एक गौशाला की अपनी यात्रा को याद करते हुए कहती हैं, "मैंने अभी उनकी अनंतपुर गौशाला का दौरा किया। पूरी डेयरी में एक भी सूखी गाय नहीं थी। वहां एक भी बछड़ा नहीं था। इसका मतलब है कि सभी बेच दिए गए थे।" मेनका गांधी ने कहा, "इस्कॉन अपनी सारी गायें कसाईयों को बेच रहा है। वे जितना करते हैं उतना कोई नहीं करता। और वे सड़कों पर 'हरे राम हरे कृष्ण' गाते रहते हैं।" 

उन्होंने आगे कहा, "फिर वे कहते हैं कि उनका पूरा जीवन दूध पर निर्भर है। संभवतः किसी ने भी इतने मवेशी कसाइयों को नहीं बेचे होंगे जितने उन्होंने बेचे हैं।" हरे कृष्ण आंदोलन से जुड़ा इस्कॉन, दुनिया भर में सैकड़ों मंदिरों का रखरखाव करता है और इसके विदेशों से हजारों भक्त हैं।

टॅग्स :मेनका गाँधीगायभारतीय जनता पार्टी
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेकौन हैं रौनक चौधरी?, समाज में सकारात्मक बदलाव लाने का कार्य

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतवरुण गांधी ने सपरिवार की पीएम मोदी से मुलाकात, प्रशंसा में वरुण ने बांधे तारीफों के पुल; देखें तस्वीरें

क्राइम अलर्टMadhya Pradesh: गाय के साथ बलात्कार, लोगों का फूटा गुस्सा, आरोपी की दुकानों और वाहन में लगाई आग

भारतयूपी में निजी संस्थाएं संभालेंगी 7,560 सरकारी गोआश्रय स्थल, पीपीपी मॉडल पर 7,560  गोआश्रय स्थल चलाने की योजना तैयार

भारत अधिक खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल