लाइव न्यूज़ :

पति ने पत्नी को पूरे गांव के सामने निर्वस्त्र कर घुमाया, दूसरे मर्द के साथ भागने की दी सजा, गिरफ्तार

By दीप्ती कुमारी | Updated: July 15, 2021 08:45 IST

गुजरात के दाहोद जिले के एक गांव में एक महिला को सरेआम निर्वस्त्र करके उसे मारा-पीटा गया । उसके पति ने अन्य ग्रामीणों के साथ मिलकर उसे अपमानित किया ।

Open in App
ठळक मुद्देमहिला को दूसरे पुरुष के साथ भागने के लिए पति ने निर्वस्त्र करके गांव में घुमायामहिला को सजा के रूप में पति को कंधे पर बैठने को कहा गया मामले में पुलिस ने महिला के पति सहित 18 लोगों को गिरफ्तार किया है

गांधीनगर :   गुजरात के दाहोद से एक अजीब मामला सामने आ रहा है , जहां एक गांव में 23 वर्षीय आदिवासी महिला को कथित तौर पर उसके पति ने निर्वस्त्र करके पूरे गांव के सामने घुमाया । पुलिस ने कहा कि  महिला को किसी दूसरे आदमी के साथ भाग जाने के कारण उसके पति और ग्रामीणों ने मिलकर ये सजा दी थी । इसमें सब इंस्पेक्टर बीएम पटेल ने कहा कि जुलाई महीने की शुरुआत में हुई एक घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसके बाद पुलिस ने मंगलवार को प्राथमिकी दर्ज की है और महिला के पति सहित 18 अन्य को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक घटना आदिवासी बहुल इलाके में 6 जुलाई को हुई थी ।

महिला को पति को कंधे पर बिठा कर चलने को मजबूर किया गया

वायरल वीडियो में महिला का पति, रिश्तेदार और ग्रामीण जिसमें महिलाएं और बच्चे भी शामिल थे ।  सभी के सामने महिला को मारा पीटा गया और निर्वस्त्र किया गया । पुलिस ने कहा कि महिला को सजा के रूप में अपने पति को कंधे पर बिठाकर चलने को भी मजबूर किया गया । अधिकारी ने कहा कि वीडियो में महिलाओं को दूसरी महिलाएं ढकने का प्रयास कर रही है लेकिन आरोपी पति अपनी पत्नी को ढकने के लिए लाए कपड़े छीनते हुए देखा जा सकता है ।

दूसरे पुरुष के साथ भाग गई थी महिला

सब इंस्पेक्टर पटेल ने कहा कि 'यह घटना तब हुई जब महिला किसी अन्य पुरुष के साथ भाग गई थी । उसके पति और अन्य ग्रामीणों ने जल्द ही उनका पता लगाया और उन्हें गांव ले आए । 6 जुलाई को उसे सजा के रूप में सार्वजनिक रूप से निर्वस्त्र करके मारा पीटा गया । वीडियो में देखे गए सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है ।'

अधिकारी ने कहा कि 'आरोपियों को भारतीय दंड संहिता के तहत दंगा, मारपीट, आपराधिक धमकी और एक महिला की गरिमा का अपमान करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है और घटना की वीडियो प्रसारित करने के लिए अधिनियम के प्रावधानों के तहत 18 लोगों को गिरफ्तार किया गया है ।' 

टॅग्स :गुजरातदाहोदवायरल वीडियो
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील