लाइव न्यूज़ :

मैसुरु में लूटपाट में शामिल व्यक्ति जम्मू-कश्मीर के राजौरी से गिरफ्तार

By भाषा | Updated: August 28, 2021 21:49 IST

Open in App

कर्नाटक के मैसुरु में आभूषण की एक दुकान पर हथियार के साथ लूटपाट में कथित रूप से शामिल एक व्यक्ति को शनिवार को जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले से गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आरोपी की पहचान पुंछ जिले के सुरनकोट के सयालान गांव निवासी मंजूर अहमद शेख के रूप में हुई है। एक पुलिस प्रवक्ता के अनुसार, शेख को राजौरी शहर में एक घर में घुसने और चोरी करने के एक मामले में गिरफ्तार किया गया था। प्रवक्ता ने बताया, "पूछताछ के दौरान, संदिग्ध ने मैसुरु में सशस्त्र लूटपाट और हत्या के एक मामले में अपनी संलिप्तता का खुलासा किया।" उन्होंने बताया कि मैसुरु पुलिस ने इसकी पुष्टि की है। पुलिस ने बताया कि उसके पास से 46,410 रुपये नकद और 11 लाख रुपये मूल्य का 234.8 ग्राम सोना बरामद किया गया है। प्रवक्ता ने बताया कि शेख और उसके सहयोगी मैसुरु में आभूषण की एक दुकान में सशस्त्र लूट-पाट में शामिल थे। लूट-पाट के दौरान एक ग्राहक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मैसुरु के विद्यारण्यपुरम पुलिस थाने में मामला दर्ज किया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

भारत अधिक खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव चड्डा ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण