लाइव न्यूज़ :

पीएम नरेंद्र मोदी को ममता बनर्जी ने लिखा पत्र, कहा- 70 पीएसए प्लांट्स दिए जाने थे, लेकिन दिए जा रहे हैं सिर्फ 4

By भाषा | Updated: May 14, 2021 18:46 IST

तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ने प्रधानमंत्री को लिखे पत्र में कहा है कि राज्य को 70 पीएसए ऑक्सीजन संयंत्र मिलने थे और अब सूचित किया गया है कि पहले चरण में ऐसे चार ही संयंत्र दिए जाएंगे।

Open in App
ठळक मुद्देदेशभर में कोरोना का कहर तेजी से फैल रहा है।देश के साथ-साथ पश्चिम बंगाल भी इसकी चेपेट में है।इस मामले पर ममता बनर्जी लगातार पीएम को पत्र लिख रही हैं।

कोविड-19 के मामलों में लगातार हो रही बढ़ोतरी के बीच पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक पत्र लिखकर उनसे राज्य के लिए पीएसए ऑक्सीजन संयंत्र का निष्पक्षता से और तुरंत आवंटन कराए जाने का अनुरोध किया।

बनर्जी ने बाकी ऑक्सीजन संयंत्रों के बारे में दी गयी सूचना में साफ-साफ जानकारी नहीं होने की भी शिकायत की है।बनर्जी ने पत्र में कहा है, ‘‘केंद्र राज्यों में अस्पतालों को पीएसए संयंत्रों की आपूर्ति करने पर विचार कर रहा है। प्राथमिकताओं में बार-बार बदलाव हो रहा है, क्रियान्वयन करने वाली एजेंसियों का रुख भी बदल रहा है, पश्चिम बंगाल के लिए निर्धारित कोटे में भी लगातार संशोधन कर इसे कम किया जा रहा।’’

मुख्यमंत्री ने पत्र में लिखा है, ‘‘हमें बताया गया था कि राज्य को 70 पीएसए संयंत्र दिए जाएंगे। अब कहा गया है कि पहले चरण में चार संयंत्र दिए जाएंगे। बाकी संयंत्रों को लेकर भी कोई स्पष्ट सूचना नहीं है।’’पीएसए संयंत्रों से कोविड-19 मरीजों का उपचार कर रहे अस्पतालों में ऑक्सीजन की आपूर्ति बेहतर होगी।

बनर्जी ने कहा, ‘‘मैं आपसे अनुरोध करती हूं कि प्राथमिकता के साथ क्रियान्वयन करने वाली एजेंसियों की जिम्मेदारी तय कर और उचित, पारदर्शी तथा निष्पक्षता से कोटा निर्धारित करें। दिल्ली में दुविधा की स्थिति के कारण राज्य की एजेंसियों द्वारा पीएसए संयंत्र लगाने की पूरक योजनाओं पर भी असर पड़ रहा है।

टॅग्स :ममता बनर्जीनरेंद्र मोदीकोरोना वायरसकोरोना वायरस इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

भारत अधिक खबरें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल